Benefits Of Dragon Fruit: शुगर कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकता है यह फल, जानें अन्य फायदे

Benefits Of Dragon Fruit ड्रैगन फल सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर विटामिन सी समेत कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा इस फल में बीटा कैरोटीन और लाइकोपीन भी पाया जाता है। कैरोटिनॉइड रिच फूड के सेवन से हृदय रोग में फायदा मिल सकता है।

By Pravin KumarEdited By: Publish:Sat, 03 Dec 2022 03:06 PM (IST) Updated:Sat, 03 Dec 2022 03:06 PM (IST)
Benefits Of Dragon Fruit: शुगर कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकता है यह फल, जानें अन्य फायदे
Benefits Of Dragon Fruit: शुगर कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकता है यह फल, जानें अन्य फायदे

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Benefits Of Dragon Fruit: डायबिटीज के मरीजों के लिए ब्लड शुगर कंट्रोल करना मुश्किल टास्क होता है। इसके लिए मरीजों को खानपान और दिनचर्या पर विशेष ध्यान पड़ता है। लापरवाही बरतने से कई अन्य बीमारियां जन्म लेती हैं। इसके लिए डायबिटीज के मरीज ब्लड शुगर कंट्रोल करने के साथ-साथ सेहतमंद रहने के लिए नियमित रूप से संतुलित आहार और दवा का सेवन करें। साथ ही रोजाना एक्सरसाइज करें। इन नियमों के पालन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए डाइट में ड्रैगन फल को जरूर शामिल करें। इस फल के सेवन से शुगर कंट्रोल में रहता है। आइए, इस फल के अन्य फायदे के बारे में जानते हैं-

ड्रैगन फल

ड्रैगन फल सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर, विटामिन सी समेत कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा, इस फल में बीटा कैरोटीन और लाइकोपीन भी पाया जाता है। कैरोटिनॉइड रिच फूड के सेवन से हृदय रोग में फायदा मिल सकता है। हृदय को स्वस्थ रखने के लिए आप ड्रैगन फल का सेवन कर सकते हैं।

शुगर कंट्रोल करने में मददगार

ड्रैगन फल में मौजूद आवश्यक पोषक तत्व फ्लेवोनोइड और फाइबर ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार साबित होते हैं। डायबिटीज के मरीज शुगर कंट्रोल करने के लिए ड्रैगन फल का सेवन कर सकते हैं। फाइबर रिच फूड्स खाने से पेट देर तक भरा रहता है। साथ ही खाना देर से पचता है। इसके लिए शरीर में ग्लूकोज़ का निर्माण कम होता है।

वेट लॉस में फायदेमंद

अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं और इसे कंट्रोल करना चाहते हैं, तो ड्रैगन फल का सेवन कर सकते हैं। इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर रिच फ़ूड खाने से क्रेविंग यानी बार-बार खाने की समस्या से निजात मिलता है। वहीं, फाइबर रिच फ़ूड खाने से पेट देर तक भरा रहता है। वहीं, पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। डॉक्टर कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए फाइबर रिच फूड्स खाने की सलाह देते हैं।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी