Buckwheat Benefits: डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान है कुट्टू का आटा, जानें इसके हैरान करने वाले फायदे

Buckwheat Benefits मिलेट्स अपने कई सारे गुणों की वजह से लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। इन्हें डाइट में शामिल करने से कई सारे फायदे मिलते हैं। कुट्टू इन्हीं में से एक है जो अपने पोषक तत्वों की वजह से डायबिटीज जैसी कई समस्याओं से राहत दिलाता है। अगर आप इसके फायदों से अनजान हैं तो आइए जानते हैं कुट्टू के कुछ फायदे-

By Harshita SaxenaEdited By: Publish:Sat, 30 Sep 2023 04:12 PM (IST) Updated:Sat, 30 Sep 2023 04:12 PM (IST)
Buckwheat Benefits: डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान है कुट्टू का आटा, जानें इसके हैरान करने वाले फायदे
कूट्टु खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे

HighLights

  • मिलेट्स हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।
  • कुट्टू इन्हीं में से एक है, जिसे खाने से कई फायदे मिलते हैं।
  • आइए जानते हैं कुट्टू के ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में-

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Buckwheat Benefits: मिलेट्स हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। बीते कुछ समय से लोगों में मिलेट्स खाने का चलन बढ़ चुका है। खुद प्रधानमंत्री मोदी भी कई बार मिलेट्स के गुणों का जिक्र करते नजर आ चुके हैं। इतना ही भारत में पहली बार आयोजित हुए जी20 समिट के मेन्यू में भी मिलेट्स से बनी डिशेज सर्व की गई थी। पोषक तत्वों से भरपूर मिलेट्स खाने के कई समस्याओं से राहत मिलती हैं। लोग अपनी पसंद के मुताबिक अलग-अलग मिलेट्स खाना पसंद करते हैं।

बकवीट, जिसे कुट्टू के नाम से भी जाना जाता है, इन्हीं में से एक है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। आमतौर पर व्रत-उपवास में इस्तेमाल होने वाला कुट्टू ग्लूटन फ्री होने की वजह से कई सारे लाभ देता है। यह फाइबर, प्रोटीन और मिनरल्स जैसे आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर से भरपूर होता है। अगर आप इसके फायदों से अनजान हैं, तो पढ़ें इसके कुछ हैरान करने वाले फायदे-

ग्लूटेन फ्री अनाज

कुट्टू एक ग्लूटेन-फ्री अनाज होने के कारण सीलिएक डिजीज या ग्लूटेन सेंसिटिव वाले लोगों के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है, क्योंकि इसमें ग्लूटेन से संबंधित समस्याओं के लिए जिम्मेदार प्रोटीन नहीं होते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह इसे विभिन्न प्रकार के ग्लूटेन-फ्री व्यंजनों को बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- गुणों का खजाना है धनिए के बीज, डायबिटीज से लेकर कोलेस्ट्रॉल तक के लिए फायदेमंद

ब्लड शुगर कंट्रोल करे

कुट्टू कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला अनाज है, जिनकी वजह से यह डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके कार्बोहाइड्रेट ज्यादा धीरे-धीरे पचते, जिससे ब्लड शुगर के स्तर में तेजी से वृद्धि को रोका जा सकता है।

हाई एंटीऑक्सीडेंट कंटेंट

अपने हाई एंटीऑक्सीडेंट कंटेंट की वजह से कुट्टू एक प्रभावी अनाज माना जाता है। इसमें रुटिन, क्वेरसेटिन और अन्य फेनोलिक कंपाउंड सहित एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं, जिससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है और पुरानी बीमारियों के विकसित होने की संभावना कम होती है।

पाचन में सुधार करे

कुट्टू पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसमें हाई फाइबर कंटेंट पाया जाता है, जो मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाता है। साथ ही यह एक स्वस्थ पाचन तंत्र को बढ़ावा देता है और पाचन संबंधी समस्याओं को कम कर सकता है। अगर आप अक्सर पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान रहते हैं, तो अपनी डाइट में कुट्टू को शामिल करने से मदद मिल सकती है।

दिल को बनाए सेहतमंद

इन दिनों लोग दिल से जुड़ी कई समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में दिल का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है। अगर आप भी अपने दिल को सेहतमंद बनाना चाहते हैं, तो कुट्टू को अपना डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इसमें फैट की मात्रा कम होती है और यह मैग्नीशियम और फाइबर से भरपूर होता है, जो हेल्दी कोलेस्ट्रॉल लेवल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार है।

यह भी पढ़ें- ऑयली स्किन और टैनिंग से छुटकारा दिलाने में बेहद असरदार है टोमैटो सीरम, जानें बनाने का तरीका

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik

chat bot
आपका साथी