शरीर में बढ़ती चर्बी को छूमंतर कर देंगे ये Low Calorie फूड्स, Weight Loss के लिए करें डिनर में शामिल

मोटापा (Obesity) कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की वजह बन सकता है। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते अपने बढ़ते वजन (Weight Gain) को कंट्रोल किया जाए। वेट लॉस के लिए लो कैलोरी डिनर फायदेमंद रहता है। अगर आप भी अपने वजन कम (Weight Loss) करना चाहते हैं तो आज हम आपको बताएंगे डिनर के लिए कुछ Low Calorie foods के बारे में-

By Harshita Saxena Edited By: Harshita Saxena Publish:Wed, 27 Mar 2024 11:39 AM (IST) Updated:Wed, 27 Mar 2024 11:39 AM (IST)
शरीर में बढ़ती चर्बी को छूमंतर कर देंगे ये Low Calorie फूड्स, Weight Loss के लिए करें डिनर में शामिल
वेट लॉस के लिए खाएं ये लो कैलोरी फूड्स

HighLights

  • इन दिनों कई लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं।
  • मोटापा कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की वजह बन सकता है।
  • ऐसे में वेट लॉस के लिए लो कैलोरी वाले फूड्स डिनर में शामिल करने चाहिए।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों तेजी से बदलती लाइफस्टाइल की वजह से लोग कई समस्याओं का शिकार होते जा रहे हैं। मोटापा (Obesity) इन्हीं समस्याओं में से एक है, जो आजकल दुनियाभर में कई लोगों को प्रभावित कर रहा है। जरूरत से ज्यादा वजन (Weight Gain) अक्सर कई गंभीर समस्याओं की वजह बनता है। ऐसे में जरूरी है कि स्वस्थ रहने के लिए अपने वजन को कंट्रोल में रखा जाए। बढ़ते वजन को कम (Weight Loss) करने या नियंत्रित रखने के लिए फिजिकल एक्टिविटी के साथ ही सही डाइट भी बेहद जरूरी है।

अपने ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में सही फूड्स को शामिल कर आप अपने वजन को नियंत्रित कर सकते हैं। अगर आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और इसे कंट्रोल करना चाहते हैं, तो इसके लिए जरूरी है कि आप डिनर में लो कैलोरी फूड्स ( Low Calorie foods) शामिल करें। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ लो कैलोरी डिनर ऑप्शन्स के बारे में-

यह भी पढ़ें- आपकी हल्की भूख को शांत करने में मदद करेंगे ये हेल्दी टेस्टी स्नैक ऑप्शन्स

चिकन ब्रेस्ट

अगर आप अपना वजन कम या कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रात में खाने के समय चिकन ब्रेस्ट खा सकते हैं। सब्जियों के साथ पकाया गया चिकन ब्रेस्ट वेट लॉस के लिए जरूरी हेल्दी कार्ब्स, लीन प्रोटीन और विटामिन का एक बढ़िया विकल्प हो सकता है।

ओटमील

वेट लॉस के लिए आप अपनो डिनर में ओटमील शामिल कर सकते हैं। सीड्स, ड्राई फ्रूट्स और फलों के साथ तैयार एक बाउल ओटमील आपकी भूख को शांत करने और वजन घटाने में मदद करने के लिए एक परफेक्ट डिनर ऑप्शन हो सकता है।

चना

वजन घटाने के लिए लीन प्रोटीन और विटामिन की भरपूर मात्रा में जरूरत होती है। ऐसे में अपनी वेट लॉस जर्नी के दौरान आप चने को अपने डिनर का हिस्सा बना सकते हैं। चना से लीन प्रोटीन और विटामिन भरपूर होता है। आप इसे रात के खाने में रोटी के साथ खा सकते हैं।

वेजिटेबल सलाद

पालक, केल, मटर, ब्रोकोली और गाजर जैसी उबली हुई सब्जियों से मिलकर बना वेजिटेबल सलाद भी आपके वजन को कम करने में मदद कर सकता है। ऐसे में अगर आप रात के समय कुछ लाइट और हेल्दी खाना चाहते हैं, तो वेजिटेबल सलाद एक बढ़िया विकल्प है।

खिचड़ी

खिचड़ी भी आपकी वेट लॉस जर्नी का हिस्सा बन सकती है। दाल, सब्जियों और ब्राउन राइस से बनी एक कटोरी खिचड़ी आपकी भूख को शांत करने और वजन घटाने में मदद करने के लिए एक बेहतरीन डिनर ऑप्शन हो सकती है।

यह भी पढ़ें- सैर के बाद क्या आप भी हेल्दी समझकर पी रहे हैं बाहर मिलने वाला खुला जूस, तो जान लें इसके नुकसान

Picture Courtesy: Freepik

chat bot
आपका साथी