सौरभ कुमार की हत्या के खिलाफ चक्रधरपुर में बंद का व्यापक असर

सौरभ कुमार की चाकूबाजी से हुई हत्या के बाद रविवार को चक्रधरपुर शहर पूरी तरह बंद रहा। सभी दुकानों में ताले लटके हुए थे। रविवार होने के वाबजूद सड़कों पर लोगों की चहल पहल ना के बराबर रही। सन्नाटों के बीच पुलिस प्रशासन का भी साफ पहरा देख गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 08:33 PM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 08:33 PM (IST)
सौरभ कुमार की हत्या के खिलाफ चक्रधरपुर में बंद का व्यापक असर
सौरभ कुमार की हत्या के खिलाफ चक्रधरपुर में बंद का व्यापक असर

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : सौरभ कुमार की चाकूबाजी से हुई हत्या के बाद रविवार को चक्रधरपुर शहर पूरी तरह बंद रहा। सभी दुकानों में ताले लटके हुए थे। रविवार होने के वाबजूद सड़कों पर लोगों की चहल पहल ना के बराबर रही। सन्नाटों के बीच पुलिस प्रशासन का भी साफ पहरा देख गया। घटना के बाद दो समुदाय में तनाव बढ़ने की आशंका को भांपते हुए जिला प्रशासन ने शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवानों की तैनाती कर दी है। मोटरसाइकिल से भी पुलिस की टुकड़ियां पूरे शहर में पेट्रोलिंग कर रही हैं। वहीं सौरभ का शव रविवार की सुबह जमशेदपुर से उनके निवास स्थान पोटरखोली पहुंचा। शव के पहुंचते ही सौरभ के अंतिम दर्शन को लोग उमड़ पडे। सौरभ की शव यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। चक्रधरपुर में सौरभ की की हत्या के बाद लोगों में अपराधियों के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा है। लोग ऐसे अपराधियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं। लोगों का गुस्सा बंद के माध्यम से दिखा जो शांतिपूर्ण रहा। थाना रोड स्थित मुक्तिधाम श्मसान घाट में सौरभ का आंतिम संस्कार कर दिया गया। ज्ञात हो कि 13 सितंबर की रात को आपसी विवाद को लेकर दो लड़कों में झगड़ा हुआ था। जिसमें पोटरखोली के अमन पांडे और सौरभ कुमार को बख्तियार और सुनमुन ने चाकू से मारकर घायल कर दिया था। उसके बाद दोनों घायलों को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। घटना के कुछ देर के भीतर ही चक्रधरपुर पुलिस ने बख्तियार और सुनमुन को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में इलाज के दौरान सौरभ की मौत शनिवार को हो गई थी।

chat bot
आपका साथी