नागरिक सहभागिता व शिकायत निवारण अधिकारी किए जाएंगे नामित

समाज कल्याण महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के निदेशक के द्वारा यह निर्देश प्राप्त हुआ है कि नागरिक सहभागिता एवं शिकायत निवारण तंत्र को सु²ढ़ बनाने हेतु राज्य एवं जिला स्तर पर गठित कमेटी के तर्ज पर प्रखंड स्तर पर शिकायत निवारण पदाधिकारी को नामित किया जाए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Dec 2019 11:11 PM (IST) Updated:Fri, 27 Dec 2019 11:11 PM (IST)
नागरिक सहभागिता व शिकायत निवारण अधिकारी किए जाएंगे नामित
नागरिक सहभागिता व शिकायत निवारण अधिकारी किए जाएंगे नामित

जागरण संवाददाता, चाईबासा : समाज कल्याण, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के निदेशक के द्वारा यह निर्देश प्राप्त हुआ है कि नागरिक सहभागिता एवं शिकायत निवारण तंत्र को सु²ढ़ बनाने हेतु राज्य एवं जिला स्तर पर गठित कमेटी के तर्ज पर प्रखंड स्तर पर शिकायत निवारण पदाधिकारी को नामित किया जाए। यह जानकारी जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बसंती ग्लाडिस बाड़ा ने दी है। उन्होने बताया कि प्रखंड परियोजना एवं आंगनबाड़ी स्तर के सूचना पटल पर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित किया जाए। उपयुक्त विषय के संबंध में उन्होंने आगे बताया है कि पोषण अभियान योजना के क्रियान्वयन हेतु महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्गत प्रशासनिक मार्ग निर्देशिका के तहत नागरिक सहभागिता एवं शिकायत निवारण कमेटी का गठन किया जाएगा। राज्य एवं जिला स्तर पर कमेटी का गठन पूर्व में कर लिया गया है। राज्य स्तर पर राज्य शिकायत निवारण पदाधिकारी सहायक निदेशक श्वेता कुमारी गुप्ता हैं एवं जिला शिकायत निवारण पदाधिकारी के रूप में सभी जिलों में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के द्वारा इस कर्तव्य का निर्वहन किया जाएगा। प्रखंड स्तर पर प्रखंड परियोजना एवं आंगनबाड़ी स्तर पर इसके क्रियान्वयन हेतु सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है।

chat bot
आपका साथी