भारी बारिश से कोचासाई में चार घर ढहे, लोग हुए बेघर

संवाद सूत्र, बंदगांव : लांडुपोदा पंचायत के कोचासाई गांव में रविवार की सुबह भारी बारिश से चार घर ढह गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 07:33 PM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 07:33 PM (IST)
भारी बारिश से कोचासाई में चार घर ढहे, लोग हुए बेघर
भारी बारिश से कोचासाई में चार घर ढहे, लोग हुए बेघर

संवाद सूत्र, बंदगांव : लांडुपोदा पंचायत के कोचासाई गांव में रविवार की सुबह भारी बारिश से चार घर ढह गए। जानकारी के मुताबिक रविवार को सुबह खूब जोर से बारिश हो रही थी, उसी समय तुलसी देवी तथा रगड़ी लोहार पति जयराम लोहार, तुलसी कुई पति शुकरा कुंकल अपने घर में थे। इसी दौरान घर गिरने की आवाज आई। सभी लोग दौड़ कर घर से बाहर निकल गए। कुछ ही देर में घर पूरी तरह गिर गया। घर में कोई भी व्यक्ति नहीं था। इससे जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। लेकिन घर में रखा हजारों रुपये का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। गांव के विलाशनी रजक का घर भी बारिश से ढह गया। चारों पीड़ितों ने बारिश थमने पर मुखिया अनिता कोड़ा तथा वार्ड सदस्य दामू हेम्ब्रम को सूचना दी। वार्ड सदस्य दामू हेमंत ने सभी गिरे घर की जांच की और पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि सभी को प्रधानमंत्री आवास दिया जाएगा। पीड़ित परिवार ने बेघर होने की बात बताई। इस पर दामू ने कहा कि जल्द घर दिया जाएगा। जिससे लोगों को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि घर गिरने की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दे दी गई है और इस पर कार्य प्रारंभ हो गया है, लोग धीरज रखें।

chat bot
आपका साथी