शादी का प्रलोभन देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने वाला गिरफ्तार

टोंटो थाना क्षेत्र के पुरनापानी में युवती के साथ दुराचार का मामला शुक्रवार को प्रकाश में आया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 08:20 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 08:20 PM (IST)
शादी का प्रलोभन देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने वाला गिरफ्तार
शादी का प्रलोभन देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने वाला गिरफ्तार

जासं, चाईबासा : टोंटो थाना क्षेत्र के पुरनापानी में युवती के साथ दुराचार का मामला शुक्रवार को प्रकाश में आया है। टोंटो थाना प्रभारी राकेश खावास ने बताया कि पुरनापानी के एक युवक का मुफस्सिल थाना क्षेत्र के की रहने वाली युवती के साथ प्रेम-प्रसंग लंबे समय से चल रहा था। इसी दौरान युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाया। जब युवती ने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया तो युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। युवती के परिजनों ने शुक्रवार को टोंटो थाना में युवक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। टोंटो थाना पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी