सिंहभूम की सभी सीटें भाजपा की झोली में डालने का लिया संकल्प

कुमारडुंगी भाजपा कार्यालय में भाजपा की बैठक नरेंद्र मोदी विकास मिशन युवा जिला अध्यक्ष महावीर नायक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में युवा प्रदेश अध्यक्ष सह भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मंजीत कोड़ा शामिल हुए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Oct 2019 07:04 PM (IST) Updated:Thu, 03 Oct 2019 07:04 PM (IST)
सिंहभूम की सभी सीटें भाजपा की झोली में डालने का लिया संकल्प
सिंहभूम की सभी सीटें भाजपा की झोली में डालने का लिया संकल्प

संसू, जगन्नाथपुर : कुमारडुंगी भाजपा कार्यालय में भाजपा की बैठक नरेंद्र मोदी विकास मिशन युवा जिला अध्यक्ष महावीर नायक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में युवा प्रदेश अध्यक्ष सह भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मंजीत कोड़ा शामिल हुए। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष जगनाथ पिगुवा व अजीत नायक को मनोनित किया गया। मौके पर कोड़ा ने कहा इस बार भाजपा सिंहभूम की सभी सीटें प्रचंड मतों के साथ कमल फूल का परचम लहराएगी। विपक्ष मुद्दा विहीन राजनीति कर रहा है। एक निर्दलीय पूर्व मुख्यमंत्री के साथ मिलकर झारखंड को भारत के मानचित्र में घोटाले का प्रदेश के रुप में दर्शाने का काम कर रहा है। कार्यक्रम में जगन्नाथ मुंडारी, घासीराम नायक , कोलाय गागराई, विजय सिंह पिगुवा, गणेश सुलांकी , पंकज आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी