सोनुवा में अनियंत्रित बोलेरो पलटी, एक घायल

सोनुवा चक्रधरपुर मार्ग पर निश्चिंतपुर गांव के समीप एक बोलेरो तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Feb 2020 08:29 PM (IST) Updated:Thu, 13 Feb 2020 08:29 PM (IST)
सोनुवा में अनियंत्रित बोलेरो पलटी, एक घायल
सोनुवा में अनियंत्रित बोलेरो पलटी, एक घायल

संवाद सूत्र, सोनुवा : सोनुवा चक्रधरपुर मार्ग पर निश्चिंतपुर गांव के समीप एक बोलेरो तेज गति में होने के कारण मोड़ में अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें दबकर उसमे सवार चक्रधरपुर प्रखंड के कुरुलिया गांव निवासी पिटू प्रधान नामक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बोलरो में सवार अन्य युवक बोलेरो को किनारे खड़ीकर चक्रधरपुर की ओर चले गए। साप्ताहिक हाट होने के कारण सड़क पर अधिक भीड़ थी, लेकिन कोई भी वाहन इसकी चपेट में नही आया। नही तो बड़ा हादसा हो सकता था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह बोलेरो सोनुवा से चक्रधरपुर की ओर काफी तेज गति से जा रही थी। उसी दौरान रामदेव स्कूल के समीप मोड़ पर चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने के कारण वाहन घिसीटते हुए कई मीटर दूर तक जाकर सड़क के बीचोबीच पलट गई। जिसमें दबकर चक्रधरपुर निवासी पिटू प्रधान नामक युवक का दायां हाथ पूरी तरह जख्मी हो गया। बताया जाता है कि बोलेरो चालक नशे में था व बोलेरो तेज रफ्तार से चला रहा था। जिसके कारण घटना घटी। आनन फानन लहूलुहान घायल युवक पिटू प्रधान को इलाज के लिए सोनुवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी