बाघचंडी धाम में आयोजित 3 दिवसीय अनुष्ठान संपन्न

बानो-कोलेबिरा : कोलेबिरा प्रखंड के कल्हाटोली स्थित मां बाघचंडी मंदिर के तीन दिवसीय स्थापना

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Feb 2019 11:23 PM (IST) Updated:Thu, 14 Feb 2019 11:23 PM (IST)
बाघचंडी धाम में आयोजित 3 दिवसीय अनुष्ठान संपन्न
बाघचंडी धाम में आयोजित 3 दिवसीय अनुष्ठान संपन्न

बानो-कोलेबिरा : कोलेबिरा प्रखंड के कल्हाटोली स्थित मां बाघचंडी मंदिर के तीन दिवसीय स्थापना दिवस महोत्सव का समापन किया गया। तीसरे दिन अष्ट प्रहरी यज्ञ का समापन पूर्णाहुति कार्यक्रम के साथ हुआ।इसके बाद मंदिर परिसर से नगर भ्रमण कार्यक्रम आरंभ किया गया। कार्यक्रम में शिव पार्वती व दुर्गा माता का वेश मे श्रद्धालु शामिल हुए। नगर भ्रमण कार्यक्रम में पैंकी नाच व डीजे पर बजते धार्मिक व नागपुरी गीतों पर लोगो ने पुरे कल्हाटोली गांव का भ्रमण किया।कार्यक्रम में महिला व पुरूष काफी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में महिलाओं की भीड़ अधिक रही। श्रद्धालु महिलाओं के बीच कलश का वितरण किया। मौके पर भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पुरोहित के रुप में भरतु दुबे व लखेश्वर पंडा ने पूजा संपन्न कराया।यजमान के रूप में पंचम ¨सह व बुधनी देवी शामिल हुए। नगर भरण में बानो से भी एक दल मोटरसाइकिल दल भ्रमण का नेतृत्व किया। जिसमें अर्जुन साहु ,कुलदीप साहु, दीपक राम आदि लोग शामिल थे। संचालन सुभाष साहु ने किया। इस अवसर पर तारकेश्वर ¨सह,भोला साहु,विनोद साहु,गोदरा ¨सह कुलेश ¨सह,टोनी अग्रवाल,अंकित साहु,नितिश अग्रवाल,रंजीत ¨सह,प्रमोद साहु,चंदन साह,नंदलाल बड़ाईक,पवन अग्रवाल,¨चतामणि पत्ती, जितेन साहू, ललित कुमार, मोतीलाल साहू, सुधीर कुमार ,सुदर्शन कुमार, रोहित कुमार, धनंजय झा, मोनू पंडा, सुनील कुमार, रोहित गुप्ता, अमित कुमार ,विनोद ¨सह, शिवा कुमार, बसंत कुमार, नरे साहु, सुभाष साहु,मनोज सेठिया,प्रमोद साहु,सुमित साहु,सुनील साह,लगन ¨सह हरिश ¨सह के अलावा अन्य लोगों की अहम भूमिका रही।

chat bot
आपका साथी