जमीन विवाद में धारदार हथियार से मारकर दंपती की हत्या

बानो : बानो थाना क्षेत्र थोलकोबेड़ा गांव में शनिवार की रात भूमि विवाद में वृद्ध दपंती की हत्या क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Jul 2018 07:59 PM (IST) Updated:Sun, 15 Jul 2018 07:59 PM (IST)
जमीन विवाद में धारदार हथियार से मारकर दंपती की हत्या
जमीन विवाद में धारदार हथियार से मारकर दंपती की हत्या

बानो : बानो थाना क्षेत्र थोलकोबेड़ा गांव में शनिवार की रात भूमि विवाद में वृद्ध दपंती की हत्या कर दी गई। बुधेश्वर ¨सह (65) और उसकी पत्नी पावर्ती देवी (55) को रात में अपराधियों ने घर से निकाल कुछ दूर ले गए और धारदार हथियार से दोनों की हत्या कर दी। मालूम हो कि दंपती के पुत्र राजू ¨सह की भी 2013 में हत्या कर दी गई थी। हत्या की जानकारी सुबह को बानो पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर आलोक कुमार, थाना प्रभारी जॉन मुर्मू एवं एएसआइ रामाश्रय ¨सह घटना स्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेज दिया। इधर दंपती की बहू मुनी देवी ने इस मामले में विक्रम ¨सह व संतोष ¨सह के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है, घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं। मालूम हो कि भागीरथी ¨सह के परिवार व बुधेश्वर के परिवारों के बीच काफी दिनों से जमीन को लेकर रंजीश चल रही थी। दबंग भागीरथी के परिवार के लोग हमेशा बुधेश्वर को धमकाते थे। दोनों परिवारों के पास लगभग 40-40 एकड़ जमीन है। 2013 में पति की हत्या के बाद मुनी देवी अपने दोनों बच्चों को लेकर सिमडेगा में रहती है। घटना की जानकारी मिलने पर वह गांव पहुंची और बानो थाना में मामला दर्ज कराया। बानो थाना प्रभारी जॉन मुर्मू ने भी बताया कि जमीन विवाद विवाद में दंपती की हत्या की गई है। आरोपी का परिवार दंबंग किस्म का रहा है। पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी