कांग्रेस पार्टी ही समझती है लोगों का दुख

बानो : डाक बंगला बानो में कांग्रेस पार्टी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष जगदीश बागे की अध्यक्षता में हुइ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jan 2019 10:35 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jan 2019 10:35 PM (IST)
कांग्रेस पार्टी ही समझती है लोगों का दुख
कांग्रेस पार्टी ही समझती है लोगों का दुख

बानो : डाक बंगला बानो में कांग्रेस पार्टी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष जगदीश बागे की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष अनूप केशरी ने कहा कांग्रेस पार्टी ही लोगों का दुख-दर्द समझ सकती है। पार्टी को मजबूत करने के लिए सबसे पहले सदस्यता अभियान चलाना है। पंचायत स्तर पर बूथ कमेटी का गठन किया जाना है। उन्होंने कहा कि अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। लोगों को कांग्रेस पार्टी पर विश्वास है, जिसके कारण ही कोलेबिरा सीट भारी मतों से जीत मिली। मौके पर डीडी ¨सह, अजित कंडुलना, रेमन बाड़ा , अनिल बागे , मो. मनीर, मो. तनवीर आदि लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी