डीसी व विधायक ने किया कैफेटेरिया का शिलान्यास

सिमडेगा : मुख्यमंत्री विकास योजना मद की ओर से स्वीकृत समाहरणालय परिसर में कैफेटेरिया निर्माण कार्य क

By Edited By: Publish:Sun, 29 Nov 2015 06:32 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2015 06:32 PM (IST)
डीसी व विधायक ने किया कैफेटेरिया का शिलान्यास

सिमडेगा : मुख्यमंत्री विकास योजना मद की ओर से स्वीकृत समाहरणालय परिसर में कैफेटेरिया निर्माण कार्य का शिलान्यास रविवार को संयुक्त रूप से विधायक विमला प्रधान व उपायुक्त सिमडेगा विजय कुमार ¨सह ने किया है। विधायक ने कहा कि बहुत गर्व की बात है कि उपायुक्त व जिला प्रशासन के प्रयास से सिमडेगा जिला विकास की राह पर उन्मुख होता दिख रहा है। वहीं उपायुक्त ने कहा कि समाहरणालय स्थित कैफेटेरिया के निर्माण से दूर-दराज से आने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। जल्द ही समाहरणालय मुख्य द्वार के सामने, प्रिंस चौक, झूलन ¨सह चौक व भट्टीटोली में यात्री शेड निर्माण कार्य किया जाएगा। निर्माण कार्य को करने वाले राज मिस्त्री को उपायुक्त ने कहा कि उत्कृष्ट निर्माण कार्य होना चाहिए। समाहरणालय परिसर के सामने नवनिर्मित साइकिल शेड का उद्घाटन विधायक ने फीता काट कर किया। मौके पर उप विकास उपायुक्त विजय कुमार मुंजनी, डीआइओ के अलावे अन्य लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी