लोगों में शिक्षा के प्रति जगाएं चेतना

सिमडेगा : शहर के सेंट्रल एकेडमी स्कूल में शुक्रवार को बाल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मौ

By Edited By: Publish:Sun, 16 Nov 2014 01:16 AM (IST) Updated:Sun, 16 Nov 2014 01:16 AM (IST)
लोगों में शिक्षा के प्रति जगाएं चेतना

सिमडेगा : शहर के सेंट्रल एकेडमी स्कूल में शुक्रवार को बाल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मौके पर नपं अध्यक्ष फूलसंदरी देवी ने कहा किपंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपना जीवन देश की सेवा और शिक्षा को बढ़ावा देने में गुजार दी। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर लोगों में शिक्षा के प्रति चेतना जगाने का कार्य करनी चाहिए। वहीं सिमडेगा महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य निरंजन प्रसाद ने भी बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक होने और बेहतर व गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्राप्त करने पर विशेष जोर दिया। इसके अलावा उन्होंने शिक्षकों से बच्चों को बेहतर शिक्षा देने की अपील की। इधर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम की भी प्रस्तुती की। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मौके पर विद्यालय की प्राचार्या जानकी सिन्हा व अन्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी