झारखंड ग्रेप्लिंग कुश्ती की 25 सदस्यीय टीम उत्तराखंड के लिए रवाना

असंपादित-झारखंड ग्रेप्लिंग कुश्ती टीम चांडिल से उतराखंड के लिये हुये रवाना

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Aug 2022 04:06 AM (IST) Updated:Thu, 18 Aug 2022 04:06 AM (IST)
झारखंड ग्रेप्लिंग कुश्ती की 25 सदस्यीय टीम उत्तराखंड के लिए रवाना
झारखंड ग्रेप्लिंग कुश्ती की 25 सदस्यीय टीम उत्तराखंड के लिए रवाना

झारखंड ग्रेप्लिंग कुश्ती की 25 सदस्यीय टीम उत्तराखंड के लिए रवाना

संसू, चांडिल : बुधवार को झारखंड ग्रेप्लिंक कुश्ती की 25 सदस्यीय टीम चांडिल स्टेशन से उत्तराखंड के लिए रवाना हुई। 25 सदस्यीय टीम में सरायकेला-खरसावां जिले के 16 खिलाड़ी हैं। जिला ग्रेपलिंग एसोसिएशन के महासचिव दिलीप कुमार गुप्ता ने सभी खिलाड़ियों को उत्तराखंड के लिए रवाना किया। उन्होंने बताया कि सरायकेला-खरसावां जिले की टीम पिछली बार झारखंड की झोली में 15 मेडल डाल चुकी है। इनमें सरायकेला-खरसावां जिले को 11 मेडल मिले थे। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस बार भी सभी खिलाड़ी बेहतर खेल का प्रदर्शन करेंगे और मेडल की बौछार करेंगे। मौके पर जिला ग्रेप्लिंग एसोसिएशन के संयुक्त सचिव प्रकाश सिंह मुंडा, उपाध्यक्ष सलमा मार्डी व साईं नाथ महतो, बलराम तांती, बिरसा मुंडा, संजीव महतो आदि उपस्थित थे। हल्द्वानी में 19 से 21 तक होगी प्रतियोगिता : ग्रेप्लिंग कुश्ती की नेशनल चैंपियनशिप 19 से 21 अगस्त तक उत्तराखंड के हल्द्वानी में होगी। इस प्रतियोगिता में झारखंड प्रदेश से 25 सदस्यीय खिलाड़ियों का दल शामिल होगा। टीम में सर्यकेला-खरसावां जिले के 16 खिलाड़ी हैं। सभी खिलाड़ी चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के निवासी हैं। झारखंड टीम की बालिका वर्ग में सरायकेला-खरसावां जिले से नीलीमा महतो, प्रियंका महतो, लखीरानी महतो, सीमा रानी सिंह मुंडा, मणिका महतो, नीलम महतो, सीमा महतो व सविता महतो शामिल हैं। खिलाड़ियों की टीम के साथ कोच बिंदुमती सिंह मुंडा भी उत्तराखंड के लिए रवाना हुए। बालक वर्ग में रोहित कुमार महतो, सुचांद महतो, दीपक कुमार महतो, सुखराम महतो, सुखदेव महतो, प्रताप चंद्र महतो, विश्वजीत महतो व रोहित कुमार महतो शामिल हैं। टीम मैनेजर के रूप में लक्ष्मण महतो भी उत्तराखंड के लिए रवाना हुए।

chat bot
आपका साथी