पुल की रेलिग तोड़ नीचे गिरा हाईवा, चालक की मौत

हाता चाईबासा मुख्य मार्ग पर गुरुवार सुबह दस बजे एक हाइवा अनियंत्रित होकर पखनाडीह पुलिया के नीचे गिर गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 May 2019 06:17 PM (IST) Updated:Sat, 01 Jun 2019 06:42 AM (IST)
पुल की रेलिग तोड़ नीचे गिरा हाईवा, चालक की मौत
पुल की रेलिग तोड़ नीचे गिरा हाईवा, चालक की मौत

संवाद सूत्र, हेंसल : हाता चाईबासा मुख्य मार्ग पर गुरुवार सुबह दस बजे एक हाइवा जादूगोड़ा से रावणकोचा खदान की ओर जा रहा था। इसी बीच अनियंत्रित होकर पखनाडीह पुल की रेलिग तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने गंभीर रूप से घायल चालक को राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। वहीं खलासी को हल्की चोटे लगी है। बताया जा रहा है हाइवा चालक मंगल किस्कु जादूगोड़ा थाना के कुमीर मुंडी का रहने वाला था। वह रावण कोचा खदान से हाइवा में पत्थर लोडकर जादूगोड़ा जा रहा था। सुबह से दो ट्रिप मार चुका था। तीसरे ट्रिप में खाली गाड़ी लेकर रावणकोचा खदान की ओर जा रहा था। इसी बीच पखनाडीह पुलिया के नीचे जा गिरा।

इसी पुलिया में दो माह पहले भी एक टैंकर रेलिग तोड़ते हुए नीचे गिर गया था। उसके बाद से ही पुलिया के एक हिस्से की रेलिग टूटी हुई थी। आगे भी दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। दो माह बीत जाने के बावजूद रेलिग की मरम्मत नहीं कराई गई है। यह प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है।

chat bot
आपका साथी