छऊ कलाकारों के चयन को लेकर खरसावां में ऑडिशन आज

संवाद सूत्र खरसावां राजकीय छऊ नृत्य कला केन्द्र सरायकेला के विभिन्न शाखा केन्द्र के लिए बालक बालिका एवं विभिन्न छऊ घरानों से जुडे कलाकारों का चयन एवं समीक्षा दो जून से की जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 Jun 2019 12:04 AM (IST) Updated:Mon, 03 Jun 2019 06:30 AM (IST)
छऊ कलाकारों के चयन को लेकर खरसावां में ऑडिशन आज
छऊ कलाकारों के चयन को लेकर खरसावां में ऑडिशन आज

संवाद सूत्र, खरसावां : राजकीय छऊ नृत्य कला केन्द्र सरायकेला के विभिन्न शाखा केन्द्र के लिए बालक, बालिका एवं विभिन्न छऊ घरानों से जुडे कलाकारों का चयन एवं समीक्षा दो जून से की जाएगी। खरसावां शैली छऊ कलाकारों का चयन छऊ नृत्य कला केन्द्र खरसावां में दो जून को किया जायेगा। छऊ नृत्य, संगीत प्रशिक्षण, मुखौटा निर्माण, रिपर्टरी ग्रुप, वाद्यय समूह, आगंतुक सहयोगी की समीक्षा एवं अन्य कलाकारों का वर्ष 2019-20 के लिए चयन किया जाएगा। तीन जून को चांडिल के जामडीह में कलाकारों का चयन किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए राजकीय छऊ नृत्य कला केन्द्र, सरायकेला के प्रभारी निदेशक तपन कुमार पटनायक ने बताया कि आगामी पांच से सात जून तक ग्रामीण क्षेत्र के ईचा, बनाटागरानी, डुमरडीहा (सभी राजनगर प्रखंड) रांगाडीह, पान्ड्रा, बागानसाही, नुवागॉव (सभी सरायकेला प्रखंड) तथा चामारू, टेन्टोपोसी (सभी गम्हारिया प्रखंड ) के कलाकारों का चयन किया जाएगा। छऊ कला के संव‌र्द्धन एवं प्रोत्साहन हेतु आयोजित इस ऑडिशन में छऊ कला से जुडे सभी तरह के कलाकार भाग ले सकते हैं। उन्हें मानदेय एवं भत्ता प्रदान करने के लिए कला संस्कृति निदेशालय को अनुशंसा की जाएगी।

chat bot
आपका साथी