सहिया को मानसिक रूप से किया जाता प्रताड़ित

बरहरवा प्रखंड के स्वास्थ्य सहिया के शिकायत पर ग्रामीण विकास मंत्री झारखंड सरकार के आलमगीर आलम ने संज्ञान लेते हुए गरुवार को मंत्री के आवास इस्लामपुर मे बरहरवा प्रखंड के स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी व कर्मचारी और झारखंड राज्य आशा वर्कर्स यूनियन शाखा बरहरवा के स्वास्थ्य सहिया की बैठक हुई।बैठक मे सहियाओं ने मंत्री जी को बी.टी.टी.एस.टी.टी.और कार्यालय कर्मचारी पर आरोप लगाया कि पैसे की मांग के साथ साथ मांसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। साथ ही रूकसाना खातु

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Feb 2020 07:07 PM (IST) Updated:Thu, 20 Feb 2020 07:07 PM (IST)
सहिया को मानसिक रूप से किया जाता प्रताड़ित
सहिया को मानसिक रूप से किया जाता प्रताड़ित

कोटालपोखर(साहिबगंज): बरहड़वा प्रखंड के स्वास्थ्य सहिया की शिकायत पर ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने संज्ञान लेते हुए गुरुवार को अपने आवास इस्लामपुर में  बरहड़वा प्रखंड के स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी व कर्मचारी और झारखंड राज्य आशा  वर्कर्स  यूनियन शाखा बरहड़वा के स्वास्थ्य सहिया की बैठक की। इसमें सहियाओं ने बीटीटी, एसटीटी और कार्यालय के कर्मचारी पर आरोप लगाया कि पैसे की मांग के साथ ही मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। स्वास्थ्य सहिया रूकसाना खातून, मानको किस्कू सहित कुल आठ सहिया की ग्रामसभा में बहाली के बाद से अबतक एक पैसा भी नहीं मिला है। जबकि अनिसा खातुन, रूपसी मंडल, हुसनेरा बीबी और मंजुरा बीबी ने बताया कि चार सहिया  को 11 हजार रुपये मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। अनिसा खातून, शहनाज बेगम और रेहाना बीबी को तीन सहिया को  किसी भी प्रकार के कार्य दिवस का पैसा नहीं मिला है। इसके अलावा 12 सुत्री मांगों से मंत्री को अवगत कराया गया। मंत्री आलमगीर आलम ने स्वास्थ्य सहिया के आरोपों व मांगों पर स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और कर्मियों से जवाब तलब किया।

तो सभी इस संबंध में कोई जबाब नही दे पाये। इसपर आलमगीर आलम ने स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी और कर्मियों को फटकार लगाते हुए कड़ी हिदायत दिया कि व्यवस्था में सुधार लाएं अन्यथा नप जाऐंगे। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बरहड़वा डा. सरिता टुडू ,डॉ. कौशल कुमार, फार्मासिस्ट मो.तबारक हुसैन ,बीटीटी कृपासिधू रजक एसटीटी दिनेश रविदास, विजय भगत, विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, प्रखंड अध्यक्ष अशोक दास, मो. हेजाज आदि थे।

chat bot
आपका साथी