जन्माष्टमी महोत्सव पर बच्चे बने राधा-कृष्ण

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मंगलवार को कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय समिति के उपाध्यक्ष सह साहिबगंज कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डा. मृदुला सिन्हा व स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. शैलेश मिश्र ने सरस्वती माता भारत माता व ओम के तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुरुआत हुआ। अतिथियों का स्वागत स्कूल के प्राचार्य ने राधा-कृष्ण की प्रतिमा देकर किया। वही अतिथियों का परिचय आचार्य अमित कुमार ने किया। मंच संचालन आ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Aug 2019 11:04 AM (IST) Updated:Thu, 22 Aug 2019 06:38 AM (IST)
जन्माष्टमी महोत्सव पर बच्चे बने राधा-कृष्ण
जन्माष्टमी महोत्सव पर बच्चे बने राधा-कृष्ण

संवाद सहयोगी, साहिबगंज : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मंगलवार को कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय समिति के उपाध्यक्ष सह साहिबगंज कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डा. मृदुला सिन्हा व स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. शैलेश मिश्र ने सरस्वती माता, भारत माता व ओम के तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों का स्वागत स्कूल के प्राचार्य ने राधा-कृष्ण की प्रतिमा देकर किया। वही अतिथियों का परिचय आचार्य अमित कुमार ने किया। मंच संचालन आचार्य सारिका कुमारी व धन्यवाद ज्ञापन सुनील कुमार ने दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य ने श्री कृष्ण की जीवनी पर प्रकाश डाला। कहा कि जन्माष्टमी भगवान कृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। मुख्य अतिथि डॉ. मृदुला सिन्हा ने कहा कि कृष्ण स्वभाव से बहुत ही चंचल थे। बाल अवस्था में वे बहुत ही नटखट थे। गीता में श्रीकृष्ण ने लोगों को ज्ञान का संदेश दिया जो लोगों के लिए सही मार्ग में चलने का रास्ता बताता है। बाद में स्कूल छात्रों के छोटे बच्चों ने कृष्ण-राधा बनकर प्रतियोगिता में भाग लिया। सफल प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि के हाथों पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर रंजीत कुमार ठाकुर, दिलीप पासवान, राघव वत्स्य, अजीत कुमार मालवीय, अजय कुमार साह, संजीव कुमार, सुनील कुमार, किरण गुप्ता, अर्चना वर्मा, लिपिका राज सिंह, निर्मला कुमारी, सारिका कुमारी, पूजा कुमारी के अलावा छात्र व छात्राएं उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी