घर पर रह कर मनाएं मुहर्रम

तालझारी (साहिबगंज) मुहर्रम के मद्देनजर मोतीझरना पंचायत में शुक्रवार को शांति समिति की

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Aug 2020 05:39 PM (IST) Updated:Fri, 28 Aug 2020 05:39 PM (IST)
घर पर रह कर मनाएं मुहर्रम
घर पर रह कर मनाएं मुहर्रम

तालझारी (साहिबगंज) : मुहर्रम के मद्देनजर मोतीझरना पंचायत में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक हुई। इसमें थाना क्षेत्र दोनों समुदायों के लोग शामिल हुए। अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी साइमन मरांडी ने की।

बीडीओ ने कहा कि कोरोना काल में मुहर्रम को शांतिपूर्वक एवं शारीरिक दूरी के साथ मनाना है। सरकार के गाइडलाइन का पालन करते हुए इस बार मुहर्रम में ताजिया जुलूस नहीं निकाला जाएगा। इसके साथ ही इसके आयोजन स्थल पर डीजे या अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाने की मनाही रहेगी।

थाना प्रभारी बीर बादल ने मुहर्रम पर्व आपसी भाईचारे के साथ सौहार्द वातावरण में मनाने की अपील की। कहा कि इस वर्ष सभी लोग घर पर रह कर ही मुहर्रम मनाएंगे।इस अवसर पर प्रशिक्षु पुअनि दीपेश कुमार, मुखिया मेरी टुडू, शहाबुद्दीन, इमरान, मकरुदि, नवाब, शमसूल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी