अब पीएम सुनेंगे भारत के मन की बात

शहर के बाटा चौक में बुधवार को भारत की मन की बात मोदी के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा प्रदेश महामंत्री सह विधायक अनंत ओझा ने पोस्टकार्ड पर अपने मन की बात को सुझाव पेटी में डाल कर किया। इसके लिए बाटा चौक पर सुझाव पेटी लगाया गया है। विधायक ने कहा कि आम जनता अपनी मन की बात को पोस्टकार्ड में लिख कर अपनी महत्वपूर्ण सुझाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दे सकते है। यह पेटी पूरी तरह से सील है। कोई भी आपका सुझाव नहीं देख सकता है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Feb 2019 06:01 PM (IST) Updated:Wed, 20 Feb 2019 06:01 PM (IST)
अब पीएम सुनेंगे भारत के मन की बात
अब पीएम सुनेंगे भारत के मन की बात

साहिबगंज : शहर के बाटा चौक में बुधवार को 'भारत के मन की बात मोदी के साथ' कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। भाजपा प्रदेश महामंत्री सह विधायक अनंत ओझा ने पोस्टकार्ड पर अपने मन की बात को सुझाव पेटी में डाल कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके लिए बाटा चौक पर सुझाव पेटी लगाई गई है। विधायक ने कहा कि आम जनता अपनी मन की बात को पोस्टकार्ड में लिख कर अपनी महत्वपूर्ण सुझाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दे सकते है। यह पेटी पूरी तरह से सील है। कोई भी आपका सुझाव नहीं देख सकता है। आपका सुझाव सीधे नरेंद्र मोदी तक पहुंच जाएगा। कहा कि फिलहाल हर विधानसभा में एक-एक पेटी रखी गई है। राजमहल विधान सभा में साहिबगंज बाटा चौक पर पेटी लगाया गया है। बरहेट व बोरियो में एक-एक सुझाव पेटी लगी है। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष श्रीनिवास यादव, जिला उपाध्यक्ष रामानंद साह, बमबम मंडल, सुनील ¨सह, मनोज पासवान, गोपाल यादव, संजय, गौतम यादव, विनोद चौधरी, संजय पटेल, शिवम शर्मा, प्रशांत शेखर आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी