विनय चौबे होंगे झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, एक-दो दिनों में जारी होगी अधिसूचना

Jharkhand. केंद्रीय चुनाव आयोग ने झारखंड के सूचना तकनीक और ई-गवर्नेंस विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे को झारखंड का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाए जाने को मंजूरी दे दी है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 01 Aug 2019 08:06 PM (IST) Updated:Thu, 01 Aug 2019 08:08 PM (IST)
विनय चौबे होंगे झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, एक-दो दिनों में जारी होगी अधिसूचना
विनय चौबे होंगे झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, एक-दो दिनों में जारी होगी अधिसूचना
रांची, जेएनएन। सूचना तकनीक और ई-गवर्नेंस विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे को झारखंड का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाए जाने की मंजूरी दे दी गई है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने इस आशय का पत्र जारी कर दिया है। अगले एक-दो दिनों में इसकी अधिसूचना जारी की जा सकती है।  विनय कुमार झारखंड कैडर के 1999 बैच के आइएएस अधिकारी हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान विनय चौबे अवर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। बता दें कि राज्य सरकार ने विनय कुमार चौबे के अलावा राहुल शर्मा और राहुल पुरवार के नाम का पैनल झारखंड का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाने के लिए चुनाव आयोग को भेजा था। इसमें विनय कुमार चौबे का नाम मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के लिए केंद्रीय चुनाव आयोग ने तय किया है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी