विहिप ने लोगों से धर्मार्थ दान के लिए आगे आने को कहा

विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश कार्याध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा की अध्यक्षता में बुधवार को हुई। कहा, लोगों को धर्मार्थ धन देने के लिए आगे आना चाहिए. इससे देश व समाज का काम होता है। आठ मार्च को प्रशिण वर्ग के बारे मे जानकारी थी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Feb 2019 06:17 AM (IST) Updated:Thu, 14 Feb 2019 06:17 AM (IST)
विहिप ने लोगों से धर्मार्थ दान के लिए आगे आने को कहा
विहिप ने लोगों से धर्मार्थ दान के लिए आगे आने को कहा

जागरण संवाददाता, रांची : विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश कार्याध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा की अध्यक्षता में बुधवार को किशोरगंज स्थित विहिप की प्रदेश कार्यालय में एक बैठक हुई। इस मौके पर विहिप के पदाधिकारियों ने लोगों से आह्वान किया कि वे धर्मार्थ धन का दान अवश्य करें। इसके देश एवं समाज का भला होगा। योगेंद्र सिन्हा ने कहा कि किसी भी धार्मिक एवं सामाजिक संगठन को सुचारू रूप से चलाने के लिए चार चीजों कार्यालय, कार्यकर्ता, कार्यक्रम एवं कोष की आवश्यकता होती है। राष्ट्रहित एवं धर्मार्थ कायरें के लिए विहिप कार्यालय, कार्यकर्ता एवं कार्यक्रम की चिंता करेगा, लेकिन किसी कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपादित करने के लिए कोष की चिंता हमारे समाज के संपन्न एवं जागरूक लोगों को ही करनी होगी। समाज के संपन्न लोगों से आह्वान किया कि वे धर्मार्थ धन का दान अवश्य करें।

विहिप झारखंड प्रात मंत्री डॉ बिरेंद्र साहू ने आठ से 10 मार्च तक खेलगाव स्टेडियम, होटवार में होने वाले कार्यकर्ता प्रातस्तरीय प्रशिक्षण वर्ग के बारे में कहा कि तीन दिनों तक झारखंड के सभी प्रखंड से बजरंग दल एवं दुर्गावाहिनी के पाच दायित्ववान कार्यकर्ता, हर जिला स्तर के लगभग 10 से 15 दायित्ववान कार्यकर्ता, विभाग एवं प्रात के सभी पदाधिकारी सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम में लगभग 1500 से अधिक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस प्रशिक्षण वर्ग में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम आठ मार्च को केंद्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ शाही, बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक सोहन सोलंकी एवं केंद्रीय सत्संग प्रमुख बसंत रथ सहित कई केंद्रीय पदाधिकारी शामिल होंगे।

धर्म रक्षा निधि समाज से लेकर समाज को देने की है प्रक्रिया : राजू

विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री केशव राजू ने कहा कि आज समाज को आगे बढ़कर धर्मार्थ दान देना चाहिए। धर्म रक्षा निधि के माध्यम से ही विश्व हिंदू परिषद पूरे वर्ष भर राष्ट्रहित, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम करता है, जिसमें पूरे प्रात के कई पूर्णकालिक कार्यकर्ता दिन रात लगे रहते हैं। उन्होंने बताया कि धर्म रक्षा निधि समाज से लेकर समाज को ही देने की एक प्रक्रिया है। बैठक में रांची महानगर एवं प्रदेश के पदाधिकारी थे उपस्थित

बैठक में विहिप के रांची महानगर, विभाग एवं प्रदेश के पदाधिकारी उपस्थित थे। क्षेत्र संगठन मंत्री केशव राजू विशेष रूप से उपस्थित थे।

उनके साथ-साथ चंद्रदीप दूबे, स्वामी दिव्यानंद महाराज (मार्गदर्शक मंडल), गंगा प्रसाद यादव, देवी प्रसाद शुक्ला, दीपक ठाकुर, गणेश शकर विद्यार्थी, युगल किशोर, राम प्रताप सिंह, अशोक अग्रवाल, गिरजा शकर पाडे, नरेंद्र प्रसाद सिंह, रामनरेश सिंह, दीपक महतो, कमल अग्रवाल, किशुन झा, मिथिलेश्वर मिश्रा, अमर प्रसाद, रवि शकर राय, रोहित परमार, जितेंद्र तिवारी, फुल कुमारी, रेनू जायसवाल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी