पुलिस को झांसा देकर मुगलसराय में उतर गया था किरायेदार दंपती, टीम फिर रवाना Ranchi News

राजस्थान के जयपुर से पुलिस ने बच्चे को बरामद किया था। आरोपित किरायेदार दंपती को वापस ला रही थी। पुलिस के सोने के दौरान दंपती मौका देखकर उतर गए थे।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Thu, 26 Dec 2019 10:24 AM (IST) Updated:Thu, 26 Dec 2019 10:24 AM (IST)
पुलिस को झांसा देकर मुगलसराय में उतर गया था किरायेदार दंपती, टीम फिर रवाना Ranchi News
पुलिस को झांसा देकर मुगलसराय में उतर गया था किरायेदार दंपती, टीम फिर रवाना Ranchi News

रांची, जासं। रांची के सुखदेवनगर स्थित यमुनानगर से बीते 15 दिसंबर को किरायेदार दंपती 12 वर्षीय छात्र चंदन कुमार को अपने साथ ले गए थे। चंदन के पिता ने किरायेदार दंपती पर अपहरण करने का आरोप लगाया था। रांची पुलिस की टीम राजस्थान के जयपुर पहुंची और बच्चे के साथ किरायेदार दंपती को लेकर लौट रही थी। इसी बीच उत्तर प्रदेश के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पर पुलिस को झांसा देकर किरायेदार दंपती उतर गया। अब पुलिस टीम फिर से इन्हें खोजने के लिए मुगलसराय रवाना हो गई है।

इधर, पुलिस का कहना है कि बरामदगी के बाद बच्चे ने बयान दिया है कि उसका अपहरण नहीं हुआ था। उसे पता तक नहीं था कि वह अपहृत है। पुलिस से कहा था कि वह अंकल-अंटी के साथ घूम रहा है। लेकिन पुलिस बच्चे के साथ किराएदार दंपती विवेक कुमार और संगीता को लेकर जब रांची लौट रही थी। इस दौरान पुलिसकर्मी ट्रेन में सो गए थे। सोने के दौरान दंपती मौका देखकर उतर गए थे।

अपहरण व फिरौती का आरोप

अपहृत चंदन के पिता लाल बाबू साव के आरोपों के अनुसार बच्चे को विश्वास में लेकर अगवा किया गया। इसके बाद पैसे ऐंठने के लिए फिरौती लेने की योजना बनाई थी। बीते18 दिसंबर को अपहर्ता विवेक ने लाल बाबू साव को कॉल किया था। कॉल कर फिरौती की रकम मांगी थी। बुधवार को पुलिस ने चंदन को सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश कर बयान दर्ज करा दी है। बता दें कि बीते 15 दिसंबर को उनके घर में किराए पर रह रहे दंपति लेकर निकले थे। इसके बाद दंपति ही बच्चे को अगवा कर ले गए। उन्होंने खुद को छत्तीसगढ़ के जशपुर का रहने वाला बताया था। 

chat bot
आपका साथी