चारा घोटाला में अनुसंधान पदाधिकारी की गवाही

रांची : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से जुड़े चारा घोटाल

By JagranEdited By: Publish:Tue, 31 Oct 2017 07:34 PM (IST) Updated:Tue, 31 Oct 2017 07:34 PM (IST)
चारा घोटाला में अनुसंधान पदाधिकारी की गवाही
चारा घोटाला में अनुसंधान पदाधिकारी की गवाही

रांची : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से जुड़े चारा घोटाले में मंगलवार को गवाही दर्ज की गई। सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह की अदालत में सीबीआइ के डीएसपी व पार्ट अनुसंधान पदाधिकारी एके झा ने गवाही दी। उन्होंने आपूर्तिकर्ताओं द्वारा चारा आदि सामग्री के नाम पर बिल देने व राशि लेने से संबंधित जानकारी दी। यह मामला दुमका कोषागार से 3.13 करोड़ रुपये की अवैध निकासी से संबंधित है। इस मामले में सोमवार को लालू प्रसाद कोर्ट में उपस्थिति थे। उनकी उपस्थिति में सूर्यकांत प्रसाद सूरज की गवाही दर्ज की गई थी। बुधवार को चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी से संबंधित मामले की सुनवाई सीबीआइ की विशेष अदालत में होनी है। इसमें लालू की ओर से गवाही दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

chat bot
आपका साथी