रांची में कैदी की इलाज के दौरान मौत, थाना का घेराव-जेल में हंगामा Ranchi News

बताया जा रहा है कि जेल में उसकी तबीयत ज्‍यादा बिगड़ने पर कैदी को इलाज के लिए जेल प्रबंधन ने रिम्स में भर्ती कराया था। इलाज के क्रम में रिम्स के डॉक्टरों ने कैदी को मृत घोषित कर दिया।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Wed, 02 Oct 2019 11:39 AM (IST) Updated:Wed, 02 Oct 2019 03:21 PM (IST)
रांची में कैदी की इलाज के दौरान मौत, थाना का घेराव-जेल में हंगामा Ranchi News
रांची में कैदी की इलाज के दौरान मौत, थाना का घेराव-जेल में हंगामा Ranchi News

रांची, जेएनएन। राजधानी रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद एक कैदी की बुधवार को मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जेल में उसकी तबीयत ज्‍यादा बिगड़ने पर कैदी को इलाज के लिए जेल प्रबंधन ने रिम्स में भर्ती कराया था। इलाज के क्रम में रिम्स के डॉक्टरों ने कैदी को मृत घोषित कर दिया। कैदी का नाम गगन नायक बताया गया है। वह रांची के चुटिया इलाके के भट्टी टोला का रहने वाला बताया गया है। जेल प्रबंधन ने परिजनों को सूचित किया है कि रिम्स से शव प्राप्त कर अंतिम संस्कार करें। अन्यथा जेल प्रबंधन सरकारी स्तर पर अंतिम संस्कार कराएगी।

जेल में हुई कैदी की मौत, परिजनों में आक्रोश

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद कैदी की बुधवार को मौत हो गई। कैदी का नाम गगन नायक है। उसे जेल प्रबंधन ने मंगलवार को रिम्स भेजा था। रिम्स के डॉक्टरों ने कैदी को मृत घोषित कर दिया। कैदी चुटिया भट्टी टोला का रहने वाला था। जेल प्रबंधन ने परिजनों को सूचित किया है कि रिम्स से शव प्राप्त कर अंतिम संस्कार करें। अन्यथा जेल प्रबंधन सरकारी स्तर पर अंतिम संस्कार कराएगी।

इधर, चुटिया पुलिस ने बताया है कि गगन नायक को लूटपाट के एक मामले में बीते जुलाई महीने में जेल भेजा गया था। लूटपाट के मामले में कोर्ट से उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी था। इधर गगन के परिजन आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि जेल प्रबंधन की लापरवाही की वजह से मौत हुई है। इस मौत का जिम्मेवार जेल प्रबंधन और पुलिस प्रशासन है।

परिजनों ने पोस्टमार्टम रूम के बाहर किया हंगामा

जेल में कैदी की मौत मामले में परिजनों ने जेल के अधिकारियों पर आरोप लगाया है। कहा कि कैदी के साथ जमकर मारपीट की गई है। मृतक कैदी के शरीर पर कई जगह चोट के गहरे निशान दिख रहे हैं। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए लाने जाने के बाद परिजनों ने हंगामा किया। मृतक की पत्नी ने कहा कि बेल संबंधित सभी कागजात लगभग पूरे हो चुके थे। 2 दिनों के बाद कैदी को जमानत मिलने वाला था। अचानक से जेल प्रबंधन ने परिजनों को मौत की सूचना दी।

जबकि कुछ दिनों पहले ही परिजनों से कैदी की मुलाकात हुई थी। उस समय बातचीत के दौरान कैदी ने किसी तरह की आशंका नहीं जताई थी। फिर अचानक कैसे जेल ने कहा कि बीमारी के कारण मौत हुई है। मृत कैदी की पत्नी शोभा देवी ने जेल प्रबंधन से जवाब मांगा है। कहा कि सीसीटीवी कैमरा की जांच कर प्रबंधन बताए कि जेल में कैदी की पिटाई कैसे हुई। मृतक की पत्नी शोभा देवी ने कहा कि मैं और मेरे दोनों बच्चे जेल के बाहर धरना देंगे। मुझे इंसाफ चाहिए।

chat bot
आपका साथी