जमशेदपुर के मनोज कुमार को राष्ट्रीय पुरस्कार, छह शिक्षकों को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार

शिक्षक दिवस के मौके पर आज राज्य के छह शिक्षकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया गया। वहीं जमशेदपुर के राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मनोज कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र तथा सिल्वर मेडल दिया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Sun, 05 Sep 2021 12:55 PM (IST) Updated:Sun, 05 Sep 2021 01:02 PM (IST)
जमशेदपुर के मनोज कुमार को राष्ट्रीय पुरस्कार, छह शिक्षकों को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार
जमशेदपुर के मनोज कुमार को राष्ट्रीय पुरस्कार। जागरण

रांची, राज्य ब्यूरो । शिक्षक दिवस के मौके पर आज राज्य के छह शिक्षकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया गया। वहीं, जमशेदपुर के राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मनोज कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र तथा सिल्वर मेडल दिया गया। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव राजेश शर्मा व अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया।

इनमें रांची जिला के पांच शिक्षकों को जिला स्तरीय पुरस्कार मिला है। प्राथमिक विद्यालयों की श्रेणी में साहिबगंज की शिक्षक रानी झा, रामगढ़ के सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, दुमका के सपन कुमार तथा माध्यमिक विद्यालयों की श्रेणी में लातेहार की रूबी बानो, पूर्वी सिंहभूम की सिंपल शर्मा तथा खूंटी की मोयलेन बहा आईन्द को राज्य स्तरीय पुरस्कार मिला है। रांची जिला से मध्य विद्यालय, पंडरा के शिक्षक अशोक सिंह, मध्य विद्यालय , नामकोम के राजेश कुमार, छोटानागपुर उच्च विद्यालय, थड़पखना के अनिल कुमार पाठक, मध्य विद्यालय, पिर्रा के अनिल कुमार राय तथा राजकीय प्लस टू विद्यालय, चिलदाग की संगीत कुमारी रवि को जिला स्तरीय पुरस्कार मिला।

इस अवसर पर शिक्षा सचिव राजेश शर्मा ने कहा कि कोविड का सबसे अधिक असर बच्चों की शिक्षा पर पड़ा है। शिक्षकों को भी सबसे अधिक परेशानी हुई है। ऐसे समय में भी राज्य के कई शिक्षकों ने अपने नवाचारी प्रयास से काफी बेहतर काम किया। शिक्षकों के ऐसे प्रयास की देश स्तर पर सराहनीय हुई है।

chat bot
आपका साथी