Jharkhand Foundation Day: झारखंड स्‍थापना दिवस पर सबने दी बधाई, जानें किसने क्‍या कहा

Jharkhand Foundation Day राष्‍ट्रपति प्रधानमंत्री केंद्रीय मंत्री के साथ देशभर के नेताओं और शुभचिंतकों ने राज्‍यवासियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की तरक्‍की की कामना की।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Fri, 15 Nov 2019 07:07 PM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 07:07 PM (IST)
Jharkhand Foundation Day: झारखंड स्‍थापना दिवस पर सबने दी बधाई, जानें किसने क्‍या कहा
Jharkhand Foundation Day: झारखंड स्‍थापना दिवस पर सबने दी बधाई, जानें किसने क्‍या कहा

रांची, जागरण स्‍पेशल। Jharkhand Foundation Day राज्‍य स्‍थापना दिवस पर शुक्रवार को सबने दिल खोलकर झारखंड को बधाई दी। jharkhand sthapana diwas पर राष्‍ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री के साथ देशभर के नेताओं और शुभचिंतकों ने सोशल मीडिया पर राज्‍यवासियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की निरंतर तरक्‍की की कामना की। आइए देखते हैं Jharkhand Foundation Day पर किसने क्‍या कहा...

झारखंड राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई। श्रद्धेय अटल जी ने हमें अलग राज्य की सौगात दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड की हर जरूरत का ख्याल रखा। आज झारखंड लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। आइए पुन: झारखंड के विकास और संस्कृति-परंपरा की रक्षा का संकल्प लें।

- रघुवर दास, मुख्यमंत्री, झारखंड।

क्रांतिकारी चिंगारी का नाम है बिरसा, दमनकारियों का मुंहतोड़ जवाब हैं बिरसा। आदिवासियत का कवच हैं बिरसा, झारखंड को अपने साहस से जगाने वाला वह भगवान हैं बिरसा। धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन तथा झारखंडवासियों को राज्य स्थापना दिवस पर मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।

- हेमंत सोरेन, कार्यकारी अध्यक्ष झामुमो।

भौगोलिक, प्रशासनिक, भाषाई और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से अलग राज्य हासिल हुए 19 साल हो गए, लेकिन गांव के लोग और हमारे विचार स्थापित नहीं हो सके। गांधीजी के स्वराज की परिकल्पना आज भी अधूरी है। राज्य को एक स्पष्ट दिशा की जरूरत है और इसके केंद्र में गांव-जमीन से जुड़े लोगों को रखना होगा।

- सुदेश महतो, अध्यक्ष, आजसू।

chat bot
आपका साथी