रांची में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, तीन युवक हिरासत में

रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में 16 साल की एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Thu, 27 Sep 2018 12:05 PM (IST) Updated:Thu, 27 Sep 2018 12:05 PM (IST)
रांची में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, तीन युवक हिरासत में
रांची में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, तीन युवक हिरासत में

रांची, जेएनएन। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात 16 साल की एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की निशानदेही पर तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही जारी है। अन्य आरोपितों की तलाश अभी जारी है।

एसएसपी अनीश गुप्ता ने कहा कि पुलिस पूरी संजीदगी से मामले की जांच कर रही है। नाबालिग के बयान के आधार पर पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ कर पूछताछ कर रही है। मेडिकल जांच की रिपोर्ट के बाद ही इस मामले में कुछ कहना उचित होगा। नाबालिग के अनुसार उसकी चचेरी बड़ी बहन के दोस्त ही उसे बर्थडे पार्टी के नाम पर बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़िता दुष्कर्मियों को पहले से जानती थी और उनसे मिलना-जुलना भी था। हालांकि नाबालिग कभी 10 तो कभी 4 लड़कों पर दुष्कर्म का आरोप लगा रही है, जिसके चलते पुलिस भी पशोपेश में है। 1वहीं, पुलिस सूत्रों की मानें तो लड़की के माता-पिता का कहना है कि लड़की अक्सर घर से भागती रहती थी। वह दिल्ली जाना चाहती थी तो उसे मना कर दिया गया था।

मंगलवार की रात वह घर में बिना बताए भाग गई। बुधवार की सुबह जब घर लौटी तो अपने साथ घटी सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद माता-पिता ही लेकर उसे महिला थाने पहुंचे। मामले की छानबीन चल रही है।

chat bot
आपका साथी