Khunti News: पुलिस पेट्रोलिंग वाहन में लगी भीषण आग... बालू फेंक कर बुझाते रहे जवान... झारखंड के खूंटी में हादसा

Jharkhand News झारखंड के खूंटी जिले में पुलिस पेट्रोलिंग वाहन में आग लग गई। किसी पुलिस जवान के घायल होने की सूचना नहीं है। आग कैसे लगी अभी कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस जवानों ने किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन वाहन पूरी तरह जल गया।

By M EkhlaqueEdited By: Publish:Mon, 23 May 2022 08:32 PM (IST) Updated:Mon, 23 May 2022 08:34 PM (IST)
Khunti News: पुलिस पेट्रोलिंग वाहन में लगी भीषण आग... बालू फेंक कर बुझाते रहे जवान... झारखंड के खूंटी में हादसा
Jharkhand News: पुलिस पेट्रोलिंग वाहन में लगी भीषण आग... बालू फेंक कर बुझाते रहे जवान... झारखंड के खूंटी में हादसा

खूंटी, जागरण संवाददाता। Fire In Police Patrol Vehicle Khunti खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र के बड़का टोली स्थित छाता नदी के पास सोमवार की शाम पुलिस पेट्रोलिंग वाहन में अचानक आग लग गई। आग की लपटे इतनी तेज थी कि देखते-ही देखते वाहन जलकर खाक हो गया।

जानकारी के अनुसार, छाता नदी के पास शाम करीब पांच बजे पुलिस पेट्रोलिंग वाहन खड़ा था। सड़क किनारे खड़े वाहन में अचानक आग पकड़ ली और देखते ही देखते पूरी वाहन जलकर खाक हो गया।

घटना की सूचना पाकर इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह, सीओ सच्चिदानंद वर्मा, थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा व एसआई सफीक खान सहित कई लोग घटना स्थल पर पहुंचे।

जेसीबी की सहायता से बालू फेंक कर आग पर काबू पाया गया। वाहन में आग लगने के उक्त पीसीआर वैन में दो पुलिसकर्मी मौजूद थे। गनीमत ये रही कि इसमें किसी पुलिस वाले को कोई नुकसान नहीं हुआ है। आग कैसे लगी अभी तक इसका खुलासा नहीं हुआ है।

chat bot
आपका साथी