कोचांग सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य अभियुक्त टकला गिरफ्तार

पांच युवतियों से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त बाजी समद उर्फ टकला को गिरफ्तार कर लिया है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Sun, 15 Jul 2018 12:36 PM (IST) Updated:Sun, 15 Jul 2018 12:36 PM (IST)
कोचांग सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य अभियुक्त टकला गिरफ्तार
कोचांग सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य अभियुक्त टकला गिरफ्तार

राज्य ब्यूरो, रांची। अड़की थाना क्षेत्र के कोचांग में 19 जून को पांच युवतियों से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त बाजी समद उर्फ टकला को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी शनिवार की रात चाईबासा से हुई। हालांकि, देर रात तक पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से इन्कार करती रही। टकला मूल रूप से सरायकेला खरसांवा जिले (झारखंड) के कुचाई थाना क्षेत्र स्थित लुदुबेड़ा का रहने वाला है।

कोचांग में पांच युवतियों से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस की छानबीन व पूर्व में जेल भेजे गए दो अन्य आरोपितों के स्वीकारोक्तिबयान के अनुसार कुल छह अपराधी इस घटना में शामिल थे। छह अपराधियों में तीन आरोपितों ने ही पांचों युवतियों से सामूहिक दुष्कर्म किया था।

मुख्य साजिशकर्ता है जॉन जुनास तिड़ू

कोचांग में पांच युवतियों से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पत्थलगड़ी का स्वयंभू नेता जॉन जुनास तिड़ू मुख्य साजिशकर्ता है। पूर्व में गिरफ्तार दो अभियुक्तों ने स्वीकारोक्ति में इसका पर्दाफाश किया है।

chat bot
आपका साथी