MS Dhoni: महेंद्र सिंह धौनी जेएससीए के आजीवन सदस्य व मानद सदस्य दोनों !

Mahendra Singh Dhoni. अपडेट करने के बावजूद वेबसाइट से जेएससीए के मानद सदस्यों की सूची से धौनी का नाम नहीं हटाया जा सका।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 12:45 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 01:19 PM (IST)
MS Dhoni: महेंद्र सिंह धौनी जेएससीए के आजीवन सदस्य व मानद सदस्य दोनों !
MS Dhoni: महेंद्र सिंह धौनी जेएससीए के आजीवन सदस्य व मानद सदस्य दोनों !

रांची, जासं। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट की त्रुटि को ठीक करते हुए महेंद्र सिंह धौनी का नाम आजीवन सदस्यों की सूची में डाल दिया है। वेबसाइट के अनुसार माही का क्रमांक 645 है तथा सदस्यता संख्या 1951 है। वेबसाइट पर सूची पांच जुलाई को अपडेट किया गया है। अपडेट करने के बावजूद वेबसाइट से जेएससीए के मानद सदस्यों की सूची से धौनी का नाम नहीं हटाया जा सका।

जेएससीए की वेबसाइट पर मानद सदस्‍य के रूप में दर्ज धौनी का नाम।

इस प्रकार वेबसाइट के अनुसार धौनी मानद व आजीवन सदस्य दोनों हैं। 15 मई 2006 को बोकारो में हुए एजीएम में भी कुछ ऐसा ही हुआ था। इसमें बीसीए के पूर्व अध्यक्ष और बीसीसीआइ के पूर्व उपाध्यक्ष अब स्वर्गीय अरूण नारायण सिंह ने वोट किया था। वे बीसीए के सदस्य भी थे लेकिन बगैर उनकी सहमति के उन्हें मानद सदस्य बना दिया गया था। उस समय चर्चा का विषय रहा कि कोई मानद सदस्य वोट कर सकता है।

जेएससीए की वेबसाइट पर अपडेट के बाद आजीवन सदस्‍य के रूप में दर्ज एमएस धौनी का नाम।

उस पर तत्कालीन चुनाव पदाधिकारी एके सिंह से राय ली गई थी। उन्होंने इसे गलत बताया था। उसी पर 29 जुलाई 2007 के रांची में हुए एजीएम में इस पर चर्चा की गई और मिनट्स में दर्ज किया गया। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व ही झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के सचिव संजय सहाय ने कहा था कि कुछ औपचारिकता पूरी नहीं होने के कारण धौनी का नाम आजीवन सदस्यों की सूची में शामिल नहीं हो पाया था।

chat bot
आपका साथी