लगन मुहूर्त करीब, जल्द एक होंगे दीपिका व अतनु

अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी की शादी की तैयारी घर वाले जोर शोर तैयारी चल रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Jun 2020 01:55 AM (IST) Updated:Fri, 26 Jun 2020 01:55 AM (IST)
लगन मुहूर्त करीब, जल्द एक होंगे दीपिका व अतनु
लगन मुहूर्त करीब, जल्द एक होंगे दीपिका व अतनु

जागरण संवाददाता, रांची: अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी की शादी की तैयारी घर वाले जोर शोर से कर रहे हैं। तीस जून को होने वाली शादी के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। 30 जून को दीपिका की शादी अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज अतनु दास से होनी है। बारात उसी दिन सुबह रांची पहुंचेगी।

शादी के दौरान शारीरिक दूरी का पालन किया जाएगा। इसके लिए समारोह स्थल में एक साथ भीड़ ना जुटे इसके लिए एक बार में वहां 50 मेहमानों की इंट्री दी जाएगी। कोरोना के कारण सभी की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। सूत्रों की मानें तो दीपिका के परिजन भी चाहते हैं कि जो नियम बना है उसी के अनुरूप कार्य हो। इसके लिए उनलोगों ने अपने रिश्तेदारों को विलंब से आने का आग्रह किया है। वर बधु को आशीर्वाद देने में भी शारीरिक दूरी का इस्तेमाल किया जायेगा। मंच पर एक बार में एक ही मेहमान आशीर्वाद देने जाएंगे।

मेहमानों के लिए खाने का टेबल भी दो-दो मीटर दूरी पर लगाया जायेगा। बताया जा रहा है कि एक बैच के निकलने के बाद दूसरे की इंट्री होगी। इसलिए सभी को मौखिक रूप से समय बता दिया जा रहा है।

शादी में दीपिका कुमारी व अतनु दास मास्क नहीं पहनेंगे लेकिन शारीरिक दूरी बनाकर रखेंगे। इस संदर्भ में दीपिका ने बताया कि शादी एक यादगार लम्हा होता है जिसे सब इंजॉय करते हैं। हमलोग कोरोना के संक्रमण को समझ रहे हैं। हमारी कोशिश भी है कि किसी को परेशानी ना हो। हम दोनों भी मास्क नहीं पहनना चाहते हैं और कोशिश रहेगी कि वरमाला व शादी के दौरान मास्क ना पहनें।

chat bot
आपका साथी