JPSC: तीन वर्षों के लिए संयुक्त रूप से होगी सातवीं जेपीएससी परीक्षा, 267 पदों पर नियुक्ति

Jharkhand. जेपीएससी ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। संयुक्‍त सिविल सेवा परीक्षा के लिए एक मार्च से फॉर्म भरे जाएंगे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 26 Feb 2020 08:56 PM (IST) Updated:Wed, 26 Feb 2020 09:56 PM (IST)
JPSC: तीन वर्षों के लिए संयुक्त रूप से होगी सातवीं जेपीएससी परीक्षा, 267 पदों पर नियुक्ति
JPSC: तीन वर्षों के लिए संयुक्त रूप से होगी सातवीं जेपीएससी परीक्षा, 267 पदों पर नियुक्ति

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। झारखंड लोक सेवा आयोग की सातवीं सिविल सेवा परीक्षा के तहत तीन वर्षों (वर्ष 2017, 2018 तथा 2019) के लिए संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जाएगी। विभिन्न विभागों से अनुशंसा मिलने के बाद आयोग ने बुधवार को इस परीक्षा को लेकर सूचना जारी कर दी। इसके तहत विभिन्न सेवाओं में कुल 267 पदों पर नियुक्ति होगी।

झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा-2017, 2018 तथा 2019 के लिए एक से तीस मार्च तक ऑनलाइन फार्म भरे जाएंगे। एक अप्रैल तक परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन होगा। बता दें कि यह वर्ष 2020 की पहली वैंकेसी है। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा सभी रिक्त पदों को भरने को लेकर सख्त निर्देश देने के बाद सातवीं सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा की प्रक्रिया शुरू की गई। हालांकि इसकी तैयारी पहले से भी चल रही थी।

एक अगस्त 2011 से होगी आयु की गणना

इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अधिकतम आयु सीमा की गणना एक अगस्त 2011 से की जाएगी। वहीं, न्यूनतम आयु सीमा की गणना 1 अगस्त 2019 से की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने के अवसरों की सीमा पहले ही खत्म कर दी गई है। पहली बार जेपीएससी की परीक्षा में आर्थिक रूप से पिछड़ों के लिए भी आरक्षण की व्यवस्था की गई है।

पांच अप्रैल को संभावित है प्रारंभिक परीक्षा

झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार, इसकी प्रारंभिक परीक्षा पांच अप्रैल को संभावित है। वहीं चार से सात जून तक मुख्य परीक्षा तथा चार से 14 अगस्त तक साक्षात्कार संभावित है।

इन पदों पर नियुक्ति के लिए होगी परीक्षा

पद  - कुल रिक्ति - अनारक्षित- एसटी- एससी - अत्यंत पिछड़ा वर्ग- पिछड़ा वर्ग - आर्थिक रूप से पिछड़ा

उप समाहर्ता    82     32    27    08   04   03   08

सहायक नगर आयुक्त    65    27    17    06    05    04   06

झारखंड शिक्षा सेवा    39    19    07    02    07    01    03

नियोजन पदाधिकारी    07    05    00    00    02    00    00

पुलिस उपाधीक्षक   40    20   10    04    02    01    03

जिला समादेष्टा   16    09    03    02      00     01    01

सहायक योजना पदाधिकारी   18     08    04     02     02     01     01

कुल     267     120     68     24     22    11    22

chat bot
आपका साथी