कांग्रेस के मोर्चा-संगठनों को क्षेत्र भ्रमण का निर्देश

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण का लक्ष्य निर्धारित करते हुए प्रोजेक्ट शक्ति से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने को कहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 01:08 PM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 01:08 PM (IST)
कांग्रेस के मोर्चा-संगठनों को क्षेत्र भ्रमण का निर्देश
कांग्रेस के मोर्चा-संगठनों को क्षेत्र भ्रमण का निर्देश

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण का लक्ष्य निर्धारित करते हुए प्रोजेक्ट शक्ति से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने को कहा है। कांग्रेस के मीडिया पैनलिस्ट ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआइ, आदिवासी कांग्रेस एवं अल्पसंख्यक कांग्रेस के चेयरमैन और जोनल को-ऑर्डिनेटर्स की बैठक हुई है। इसमें प्रोजेक्ट शक्ति को लेकर लक्ष्य के अनुसार लोगों को जोड़ने को कहा गया है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार, अग्रणी मोर्चा संगठन के प्रभारी रविंद्र सिंह और मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर उपस्थित हुए। बैठक में सभी विभागों से संबंधित समस्याओं पर चर्चा करते हुए आगे के कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय हुई।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने सभी विभागों के चेयरमैन और जोनल को-ऑर्डिनेटर्स को प्रखंड स्तर पर बैठक कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रोजेक्ट शक्ति में जोड़ने का निर्देश दिया। कहा, जो ज्यादा लोगों को जोड़ेगा उसे ही संगठन में जगह दिया जाएगा। सभी विभागों के जोनल को-ऑर्डिनेटर्स अपने अपने जोन के प्रखंडों में दौरा करें और इसकी रिपोर्ट प्रदेश काग्रेस मुख्यालय में जमा करें।

रविन्द्र सिंह ने कहा कि लक्ष्य 2019 के चुनाव को देखते हुए सभी लोगों को बड़े ही ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेवारी का निर्वह्न करना होगा।

बैठक में युवा काग्रेस के अध्यक्ष कुमार गौरव, महिला काग्रेस की अध्यक्ष गुंजन सिंह, एनएसयुआइ के अध्यक्ष आमीर हाशमी, अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शकील अख्तर अंसारी, अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन कामेश्वर बैठा, सोशल मीडिया के को-ऑर्डिनेटर मयूर शेखर झा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी