रांची से हैदराबाद के लिए इंडिगो की सीधी विमान सेवा

रांची से हैदराबाद के लिए यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि को देखते हुए इंडिगो एयरलाइंस के ओर से यह कदम उठाया गया है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Thu, 21 Dec 2017 02:34 PM (IST) Updated:Thu, 21 Dec 2017 02:34 PM (IST)
रांची से हैदराबाद के लिए इंडिगो की सीधी विमान सेवा
रांची से हैदराबाद के लिए इंडिगो की सीधी विमान सेवा

रांची, जागरण संवाददाता। रांची से हैदराबाद के लिए एक और सीधी विमान सेवा की शुरुआत होगी। गुरुवार से इंडिगो की यह सेवा शुरू होगी। इंडिगो की फ्लाइट 6ई-844 रांची एयरपोर्ट से रवाना होगी और दो घंटे बाद दो हैदराबाद पहुंचेगी।

इससे पहले यही विमान हैदराबाद से रांची के लिए उड़ान भरेगा, जो रांची में लैंड करेगा। रांची से हैदराबाद के लिए यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि को देखते हुए इंडिगो एयरलाइंस के ओर से यह कदम उठाया गया है।

अब रांची से हैदराबाद के लिए दो विमान हो जाएंगे। इससे पहले एयर एशिया हैदराबाद के लिए सीधी विमान सेवा दे रही है। 


यह भी पढ़ेंः जानिए, क्यों पांच लाख लोग पानी को तरसे
 

chat bot
आपका साथी