रघुवर सरकार की कैबिनेट बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर

रघुवर सरकार की कैबिनेट बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर लगी।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Tue, 17 Oct 2017 04:41 PM (IST) Updated:Tue, 17 Oct 2017 04:41 PM (IST)
रघुवर सरकार की कैबिनेट बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
रघुवर सरकार की कैबिनेट बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर

रांची, जेएनएन। राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक आज प्रोजेक्ट भवन सचिवालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री रघुवर दास ने की। कैबिनेट की बैठक में आज कई अहम फैसले लिए गए। इस दौरान कई प्रस्तावों पर मुहर लगी।

इस दौरान राज्य के संसदीय कार्य मंत्री सरयू राय ने सिमडेगा में भूख से मरी बच्ची के संबंध में अधिकारियों से जानकारी मांगी। कैबिनेट में भी कहा कि यह गलत हुआ। 

कैबिनेट के फैसले
1. स्कूल में अब डोर स्टेप डिलीवरी। शिक्षक नहीं जाएंगे राशन लाने।
2. जलाशयों के विस्थापितों को मछली पालन से जोड़ेगी सरकार।
3. स्वर्णरेखा परियोजना के लिए 75 करोड़
4. विज्ञान केंद्र रांची अब बनेगा इनोवेशन हब
5. ग्रामीण इलाकों में 5000 वर्ग फ़ीट से अधिक के पक्का मकानों को कराना होगा नक्शा पास। घटनोत्तर स्वीकृति मिली। 

यह भी पढ़ेंः आधार-राशन कार्ड के चक्कर में 'भूख' से तड़पकर मर गई बच्ची

chat bot
आपका साथी