बिहार के मुख्य सचिव ने सीबीआइ कोर्ट के आदेश को दी चुनौती

रांची : बिहार के मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने हाई कोर्ट की ेशरण ली है। उन्होंने सीबीआइ कोट

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Mar 2018 02:04 AM (IST) Updated:Thu, 15 Mar 2018 02:04 AM (IST)
बिहार के मुख्य सचिव ने सीबीआइ कोर्ट के आदेश को दी चुनौती
बिहार के मुख्य सचिव ने सीबीआइ कोर्ट के आदेश को दी चुनौती

रांची : बिहार के मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने हाई कोर्ट की ेशरण ली है। उन्होंने सीबीआइ कोर्ट के आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती देते हुए याचिका दाखिल की है। याचिका में सीबीआइ कोर्ट के चारा घोटाले मामले में आरोपी बनाए जाने को निरस्त करने की मांग की गई है। अंजनी कुमार सिंह की ओर से हाई कोर्ट में दुमका कोषागार से जुड़े दोनों मामलों में याचिका दाखिल की गई है। बता दें कि रांची सीबीआइ की विशेष कोर्ट ने बिहार के मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह को चारा घोटाला मामले में धारा 319 के तहत समन जारी कर कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया है।

chat bot
आपका साथी