मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी की भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक, कई जिलों में भारी बारिश होगी।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Fri, 20 Oct 2017 02:40 PM (IST) Updated:Sun, 22 Oct 2017 10:45 AM (IST)
मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी की भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी की भारी बारिश की चेतावनी

रांची, जेएनएन। मौसम विभाग ने राजधानी रांची समेत प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। दिवाली के दिन से प्रदेश के कई जिलों में रुक-रुक कर हो रही बारिश से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश की वजह से दिवाली का मजा किरकिरा हो गया। लोग खुलकर आतिशबाजी करने से वंचित रह गए।  

मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश का यह दौर 22 अक्टूबर तक जारी रहेगा। मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक, इन दो दिनों में रांची में भारी बारिश होगी। वहीं, संताल परगना के जिलों देवघर, दुमका, साहेबगंज, धनबाद और जामताड़ा में भारी बारिश की संभावना जताई है।

दुमका से मिली जानकारी के मुताबिक, लगातार बारिश से कम अवधि वाले धान खासकर सहभागी, नवीन, ललाट को नुकसान होने की संभावना है। जो धान काटकर खेत में सूखने के लिए रखा गया है उसमें 10 से 15 फीसद का नुकसान तय है। लंबी अवधि के धान खासकर स्वर्णा को इस बारिश से लाभ है।

चतरा में रुक-रुक कर हो रही बारिश से धान की फसलों के साथ-साथ टमाटर, आलू एव दूसरे फसलों को नुकसान होने संभावना है।

वहीं, गढ़वा में गुरुवार की शाम करीब 15 मिनट हल्की बरसात हुई। 

लोहरदगा जिले में विगत 24 घंटे से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बावजूद धान की फसल को अब तक कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। लोहरदगा में इस बार 47000 हेक्टेयर क्षेत्र में धान की फसल की पैदावार हुई थी। कृषि विभाग के सहायक कृषि पदाधिकारी बीरबल उरांव का कहना है कि अभी जिले में इतनी बारिश नहीं हुई है कि धान की फसल को कोई नुकसान पहुंच सके। हालांकि यहां पर अब तक जिन किसानों ने धान की फसल को काटकर खेतों में छोड़ दिया था, उनकी फसल को कुछ हद तक नुकसान पहुंचा है पर मौसम खुलने के बाद स्थिति में कुछ सुधार हो सकता है।

पाकुड़ जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कालिन्दी ने बताया कि अभी दो दिन तक बारिश से धान को कोई नुकसान नहीं होगा।

यह भी पढ़ेंः दिवाली के दिन मंदिर में मांस फेंकने से तनाव, आरोपी गिरफ्तार

chat bot
आपका साथी