झारखंड में अब सहिया की भी सुधरेगी सेहत, महिला दिवस पर 3000 सहिया की होगी स्वास्थ्य जांच

Jharkhand Sahiya Health will Improve तीन हजार सहिया का आशा प्रमाणीकरण होगा जो एनआइओएस की परीक्षा उत्तीर्ण हुई हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को तीन हजार सहिया की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। पहली बार यह परीक्षा आयोजित की गई थी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 06 Mar 2021 07:39 PM (IST) Updated:Sat, 06 Mar 2021 07:41 PM (IST)
झारखंड में अब सहिया की भी सुधरेगी सेहत, महिला दिवस पर 3000 सहिया की होगी स्वास्थ्य जांच
Jharkhand Sahiya Health will Improve तीन हजार सहिया का आशा प्रमाणीकरण होगा।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Sahiya Health will Improve घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करने वाली सहियाओं की भी सेहत सुधरेगी। आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लगभग तीन हजार सहिया की रक्तचाप, मधुमेह, हीमोग्लोबिन आदि की जांच होगी। अप्रैल माह से शेष सहिया की भी जांच होगी। जांच के बाद जरूरत पड़ने पर उनका उपचार भी सुनिश्चित कराया जाएगा। यह कार्यक्रम सभी जिलों में आयोजित किया जाएगा।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान (एनएचएम), झारखंड के तहत आठ मार्च को सभी जिलों में सहिया साथी के लिए स्वास्थ्य सशक्तिकरण संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसमें न केवल स्वास्थ्य पर चर्चा की जाएगी, बल्कि सभी सहिया साथी की स्वास्थ्य जांच भी होगी। इसमें ब्लॉक ट्रेनिंग टीम की महिला सदस्यों की स्वास्थ्य जांच होगी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ही उन तीन हजार सहिया को आशा प्रमाणीकरण भी किया जाएगा, जिन्होंने विभिन्न मॉड्यूलों में आवासीय प्रशिक्षण के बाद आंतरिक परीक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी संस्थान (एनआइओएस) द्वारा आयोजित परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है।

पहली बार यह परीक्षा अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित की गई थी। सभी तीन हजार सफल सहिया को कम्युनिटी हेल्थ वर्कर के रूप में यह परीक्षा उत्तीर्ण होने का प्रमाणपत्र मिलेगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान, झारखंड के तहत अप्रैल माह में सहिया सम्मेलन आयोजित करने की भी तैयारी चल रही है। इसकी अनुमति राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार से ली जाएगी।

chat bot
आपका साथी