FSSAI Clean Street Food Hub: सड़कों पर मिलेगा हाइजनिक फूड का मजा; जानें इसकी खासियत

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथारिटी ऑफ इंडिया ने क्लीन स्ट्रीट फूड हब के लिए झारखंड के दो शहरों रांची और जमशेदपुर का चयन किया है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Tue, 02 Jul 2019 09:51 AM (IST) Updated:Tue, 02 Jul 2019 09:51 AM (IST)
FSSAI Clean Street Food Hub: सड़कों पर मिलेगा हाइजनिक फूड का मजा; जानें इसकी खासियत
FSSAI Clean Street Food Hub: सड़कों पर मिलेगा हाइजनिक फूड का मजा; जानें इसकी खासियत

[नीरज अम्बष्ठ], रांची। अब आप सड़कों पर भी सुरक्षित और हाइजनिक फास्ट फूड का मजा ले सकेंगे। पूरी तरह हाइजनिक माहौल में चाउमिन, बर्गर, पिज्जा आदि का लुत्फ उठा सकेंगे। महानगरों की तर्ज पर झारखंड के भी बड़े शहरों में 'क्लीन स्ट्रीट फूड हब' स्थापित होंगे। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथारिटी ऑफ इंडिया ने इसके लिए राज्य के दो शहरों रांची और जमशेदपुर का चयन किया है।

रांची व जमशेदपुर में स्थापित होगा क्लीन स्ट्रीट फूड हब

एफएसएसएआइ ने झारखंड से दो शहरों का किया चयन

विभाग ने पदाधिकारियों को दिया जगह तय करने का निर्देश

स्वास्थ्य विभाग ने रांची व जमशेदपुर के एसडीओ तथा खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों को उपायुक्त के साथ समन्वय कर जगह तय करने का निर्देश दिया है जिसे हब के रूप में विकसित किया जा सके। जगह तय करने के बाद विभाग इसकी आगे की प्रक्रिया पूरी करेगा। विभाग के एक वरीय पदाधिकारी के अनुसार, क्लीन स्ट्रीट फूड हब बनने के बाद वहां लोगों को पूरी तरह हाइजनिक फूड मिल सकेगा।

वहां खाने की हर चीज आरओ के पानी से बनेगी। बैठने के अच्छे इंतजाम होंगे। फास्ट फूड बनाने व परोसने वाले स्टाफ के न तो नाखून बड़े मिलेंगे न ही बाल। गुणवत्ता पर नजर रखने के लिए खाद्य निदेशालय की टीम हर महीने वहां स्टालों का निरीक्षण करेगी। हब में स्टाल लगाने से पहले निबंधन भी कराना होगा। फूड बनानेवाले लोगों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

यह होगी खासियत

- स्टाल के कर्मचारी तय ड्रेस में रहेंगे, जैसे एप्रोन, हाथ में दस्ताने, सिर पर टोपी आदि।

- नियमित रूप से उनका मेडिकल चेकअप होगा।

- तेल, मसाले व अन्य चीजों का इस्तेमाल एफएसएसएआइ द्वारा तय मापदंड के अनुसार होगा।

- पॉलीथिन का उपयोग नहीं किया जाएगा।

- फास्ट फूड परोसने के लिए पर्यावरण फ्रैंडली डिस्पोजल का इस्तेमाल किया जाएगा।

रांची में मोरहाबादी मैदान, अल्बर्ट एक्का चौक बेहतर जगह

विभागीय पदाधिकारियों की मानें तो रांची में क्लीन स्ट्रीट फूड हब के लिए मोरहाबादी मैदान, अल्बर्ट एक्का चौक, अपर बाजार बेहतर जगह हो सकती है। हालांकि यह जिला प्रशासन की सहमति से ही तय होगा।

chat bot
आपका साथी