प्रज्ञा केंद्र वसूल रहा था ज्यादा पैसा, DC ने बताई औकात; जानें पूरा मामला Ranchi News

जिला निर्वाचन पदाधिकारी के ट्विटर हैंडल पर एक व्यक्ति ने शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि सीएससी केंद्र पर वोटर कार्ड प्रिंट करने के अधिक रुपये की मांगे जा रहे हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 12:43 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 12:43 PM (IST)
प्रज्ञा केंद्र वसूल रहा था ज्यादा पैसा, DC ने बताई औकात; जानें पूरा मामला Ranchi News
प्रज्ञा केंद्र वसूल रहा था ज्यादा पैसा, DC ने बताई औकात; जानें पूरा मामला Ranchi News

रांची, जासं। कचहरी रोड स्थित पंचवटी प्लाजा में वोटर कार्ड प्रिंट करने के बदले पैसों की मांग करने पर उपायुक्त रांची ने कार्रवाई की है। प्रज्ञा केंद्र संचालक जय नारायण यादव की आईडी रद कर दी गयी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रांची के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक व्यक्ति ने इसकी शिकायत की थी। इसमें कहा गया था कि पंचवटी प्लाजा कचहरी रोड स्थित सीएससी केंद्र पर प्रत्येक वोटर कार्ड प्रिंट करने के 100-100 रुपये की मांग की जा रही है। 

सीएससी केंद्र द्वारा प्रिंटिंग एवं मेटेरियल कॉस्ट के रूप में मात्र 30 रुपये शुल्क की राशि निर्धारित है। ऐसे में प्रज्ञा केंद्र पर लोगों से अधिक राशि ली जा रही थी। इसके अलावा प्रज्ञा केंद्र पर लोगों के संग बदसलूकी करने जैसी शिकायत भी मिल रही थी। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने जिला ई-गवर्नेंस सोसाइटी से इस संबंध में जवाब तलब किया। इसकेे साथ ही संबंधित प्रज्ञा केंद्र के खिलाफ त्वरित कार्रवाई का निर्देश भी दिया। संबंधित प्रज्ञा केंद्र के खिलाफ शोकॉज नोटिस जारी कर संचालक से 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा गया। 24 घंटे के अंदर संतोषजनक जवाब न मिलने पर केंद्र का पंजीकरण रद कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी