Indian Railway: यार्ड से स्टेशन जा रही राजधानी एक्सप्रेस की कपलिंग टूटी, यात्रियों ने किया हंगामा

Indian Railway. हटिया यार्ड से रांची रेलवे स्टेशन जा रही राजधानी की कपलिंग रास्ते में टूट गई। ट्रेन की मरम्मत जारी है। स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों ने हंगामा किया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 17 Apr 2019 07:15 PM (IST) Updated:Wed, 17 Apr 2019 07:17 PM (IST)
Indian Railway: यार्ड से स्टेशन जा रही राजधानी एक्सप्रेस की कपलिंग टूटी, यात्रियों ने किया हंगामा
Indian Railway: यार्ड से स्टेशन जा रही राजधानी एक्सप्रेस की कपलिंग टूटी, यात्रियों ने किया हंगामा

रांची, जासं। हटिया यार्ड से रांची रेलवे स्टेशन जा रही राजधानी एक्सप्रेस की कपलिंग रास्ते में टूट गई। इससे ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। इसकी जानकारी मिलने के बाद राजधानी एक्सप्रेस का लोको पायलट ट्रेन के आगे निकल चुके हिस्से को वापस पीछे लाया। ट्रेन की मरम्मत जारी है।

इसके कारण रांची से नई दिल्ली जाने वाली यह ट्रेन विलंबित हो गई है। जानकारी के अनुसार, रांची में बिरसा चौक ब्रिज के नीचे राजधानी एक्सप्रेस की कपलिंग टूटने से ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। सूचना मिलने के बाद रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मरम्मत का कार्य शुरू किया।

इधर, जैसे ही यह जानकारी रांची रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को मिली, उन्होंने हंगामा मचा दिया। लोग इसे रेलवे की लापरवाही बताते हुए उग्र हो गए। इसके बाद रेलवे की ओर से यात्रियों को राजधानी एक्‍सप्रेस के कपलिंग टूटने की सूचना दी गई। जानकारी मिलने के बाद यात्री शांत हुए।

chat bot
आपका साथी