प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आदिवासी दिवस की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

रांची अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की याद एवं विश्व आदिवासी दिवस समारोह को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 01:12 AM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 06:20 AM (IST)
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आदिवासी दिवस की तैयारियों को दिया अंतिम रूप
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आदिवासी दिवस की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

रांची : 'अंग्रेजों भारत छोड़ो' आंदोलन की याद एवं विश्व आदिवासी दिवस समारोह को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। डॉ. उरांव के निर्देश पर रविवार को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर अगस्त क्रांति दिवस ('अंग्रेजों भारत छोड़ो' आंदोलन) के मौके पर महान विभूतियों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम होगा। इसके बाद विश्व आदिवासी दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। डॉ. उरांव ने कहा कि समारोह में आदिवासियों को आरक्षण की पूरी सुविधा मिलने जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मुख्य समारोह का आयोजन राजधानी रांची में रविवार को मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में दिन में 11:15 बजे से होगा।

------------- युवा कांग्रेस बुलंद करेगी 'रोजगार दो' का नारा

रांची : युवा कांग्रेस पूरे देश की तरह झारखंड में भी 'रोजगार दो' का नारा बुलंद करेगी। कांग्रेस के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गलत आर्थिक नीतियों से अर्थव्यवस्था की हालत खराब हो गई है। इस कारण करोड़ों युवाओं को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। भारत विश्व का सबसे युवा देश है, इसलिए रोजगार सबसे महत्वपूर्ण जरूरत है। भारतीय युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के नेतृत्व में पूरे देश में युवाओं के लिए नौ अगस्त से 'रोजगार दो' अभियान की शुरुआत करेगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं के सबसे जरूरी मुद्दे रोजगार के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर जिला, तहसील और ग्राम स्तर तक नारा बुलंद करना है, ताकि बढ़ती बेरोजगारी से बेखबर केंद्र सरकार को जगाया जा सके।

-----------------

chat bot
आपका साथी