सोशल मीडिया पर विरोध दरकिनार, छपाक को मिला दर्शकों का प्यार

सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इन सबके बीच लोगों ने फिल्म को देखा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jan 2020 01:19 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jan 2020 01:19 AM (IST)
सोशल मीडिया पर विरोध दरकिनार, छपाक को मिला दर्शकों का प्यार
सोशल मीडिया पर विरोध दरकिनार, छपाक को मिला दर्शकों का प्यार

जागरण संवाददाता, रांची : सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। शुक्रवार को फिल्म सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। रांची के दर्शकों को फिल्म पसंद आ रही है। फिल्म का ट्रेलर भी लोगों के बीच खूब सराहा जा रहा है। फिल्म की हिरोइन दीपिका पादुकोण के जेएनयू विवाद के बीच के सभा स्थल पर जाने की वजह से छपाक का विरोध सोशल मीडिया पर शुरू हुआ। रांची के कई सिनेमाघरों में फिल्म लगी है। लोगों को इस फिल्म का सब्जेक्ट, प्रस्तुतिकरण के साथ ही कलाकारों का जीवंत अभिनय रास आ रहा है। दैनिक जागरण की टीम ने इस फिल्म को देखने वाले कुछ लोगों से बात की। इन्होंने फिल्म देखने के बाद क्या कहा- यह बेहद अच्छी मूवी है। जैसा कि सबको पता है इस फिल्म में एसिड पीड़िता का सर्वाइवल दिखाया गया है। फिल्म एसिड अटैक से पीड़ित लड़की अपने जीवन में किन-किन विषम परिस्थितियों से गुजरती है, उसे बिल्कुल सधे हुए तरीके से दिखाती है। समाज को आइना दिखाने वाली फिल्म है, इसे जरूर देखा जाना चाहिए।

-सत्यम श्रीवास्तव, चुटिया बेहद अच्छी फिल्म है। लोगों को जरूर देखनी चाहिए। दीपिका पादुकोण ने बहुत अच्छा अभिनय किया है। विक्रांत मैसी का भी अभिनय लाजवाब है। एसिड अटैक पीड़िता के संघर्ष को पर्दे पर बहुत अच्छी तरह फिल्माया गया है।

- पप्पू कुमार, डोरंडा अच्छी कहानी है। कलाकारों का अभिनय भी अच्छा है। फिल्म लोगों को इमोशनल करने में कामयाब हुई है। लोगों को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।

शमशेर आलम, डोरंडा हमारे समाज की वास्तविक सच्चाई को दर्शाती फिल्म है। लोगों को जरूर देखनी चाहिए। दीपिका का काम यादगार है। उनके अपोजिट रहे विक्रांत मैसी ने भी प्रभावशाली अभिनय किया है।

सुरेंद्र कुमार, हरमू

chat bot
आपका साथी