बौद्ध मंदिर के थीम पर बन रहा सत्य अमरलोक का पंडाल

सत्य अमर लोक पूजा समिति द्वारा इस बार भी मारवाड़ी भवन में भव्य पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। इस बार भक्तों को बौद्ध मंदिर के दर्शन होंगी। बंगाल के कारीगर महीनों से निर्माण कार्य में लगे हुए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Oct 2018 06:39 AM (IST) Updated:Wed, 10 Oct 2018 06:39 AM (IST)
बौद्ध मंदिर के थीम पर बन रहा सत्य अमरलोक का पंडाल
बौद्ध मंदिर के थीम पर बन रहा सत्य अमरलोक का पंडाल

जागरण संवाददाता, रांची : सत्य अमर लोक दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल का निर्माण अंतिम चरण में है। समिति 1978 से पूजा का आयोजन करता है। पूजा पंडाल को लेकर हर साल अलग-अलग प्रयोग किए जाते हैं। मारवाड़ी भवन के प्रांगण में इसबार बौद्ध मंदिर की थीम पर पंडाल बन रहा है। पंडाल में प्लाई का उपयोग किया जा रहा है। पंडाल की लंबाई, चौड़ाई व ऊंचाई साठ फीट होगा। 13 लाख की लागत से बंगाल के 24 कारीगरों के टीम पिछले डेढ़ माह से पंडाल निर्माण कर रहे हैं। पूजा की पूर्ण आयोजन में 18 लाख रुपये खर्च होगा। पंडाल के बाहर विभिन्न रंगों से पेंटिंग होगी। गोल्डेन कलर खास होगा। पंडाल को तीन भाग में बनाया जा रहा है। दोनों ओर दो गुंबदाकार मंदिर बनेंगे। बीच में मुख्य मंदिर का निर्माण होगा। पंडाल के मुख्य द्वार पर फाइवर से बनी भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

मां की भव्य प्रतिमा के दर्शन करेंगे भक्त

पंडाल में मां की 16 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित किया जाएगा। समिति द्वारा सवा लाख रुपये की लागत से बंगाल में प्रतिमा का निर्माण कराया गया। जिसे रांची लाया गया है । खास बात यह है की मां की प्रतिमा में वस्त्र समेत सभी आभूषण मिट्टी से ही बनाया गए है। मां की वैदिक विधि से पूजा होगी। महिला व पुरुष दर्शनार्थियों को पंडाल में प्रवेश के लिए अलग-अलग मार्ग की व्यवस्था होगी। पंडाल भ्रमण करने वाले भक्तों की सुरक्षा को लेकर पूजा परिसर में समिति की ओर से 12 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

मां को लगेगा विशेष भोग-

मां को महा सप्तमी से लेकर दशमी तक प्रतिदिन 251 किलो चावल का खिचड़ी भोग लगाया जाएगा। हर दिन शाम चार बजे से भक्तों के बीच महा प्रसाद वितरण होगा।

आयोजन में समिति के अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह, सचिव सुनील गुप्ता, ट्रेजरर सुरेश जैन के अलावा 85 सदस्य टीम योगदान दे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी