जब तक समाज शिक्षित नहीं होगा तब तक विकास मुश्किल: पुन्नु राम नायक

संवाद सूत्र रजरप्पा(रामगढ़) अनुसूचित जाति नायक समाज संघ की चितरपुर प्रखंड के चार पंचायत

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Jan 2022 08:21 PM (IST) Updated:Thu, 20 Jan 2022 08:21 PM (IST)
जब तक समाज शिक्षित नहीं होगा तब तक विकास मुश्किल: पुन्नु राम नायक
जब तक समाज शिक्षित नहीं होगा तब तक विकास मुश्किल: पुन्नु राम नायक

संवाद सूत्र, रजरप्पा(रामगढ़) : अनुसूचित जाति नायक समाज संघ की चितरपुर प्रखंड के चार पंचायत में पंचायत कमेटी का गठन गुरुवार को लारी के मैदान में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सत्येन्द्र नायक के नेतृत्व में किया गया है। जिसकी अध्यक्षता चितरपुर प्रखंड अध्यक्ष बिनोद नायक व संचालन पूर्व जिला प्रवक्ता दिनेश नायक ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला संरक्षक पुन्नु राम नायक व मुखिया उमेश राम नायक मौजूद थे। इस दौरान संघ को मजबूत करने पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही सर्वसम्मति से पंचायत कमेटी का गठन भी किया गया। जिसमे बोरोबिग पंचायत अध्यक्ष सोनू नायक, सचिव तिलेश्वर नायक, उपाध्यक्ष प्रक्षित नायक, कोषाध्यक्ष त्रिलोकी नायक, प्रवक्ता नरेश नायक को बनाया गया। जबकि सुकरीगढ़ा से अध्यक्ष अनिकेत नायक, सचिव विशाल नायक, उपाध्यक्ष राहुल नायक, कोषाध्यक्ष बबलु नायक, प्रवक्ता मुकुल नायक को चुना गया। वही चितरपुर पंचायत पश्चिमी से अध्यक्ष रवि नायक, सचिव सोमर नायक, उपाध्यक्ष अजय नायक, कोषाध्यक्ष प्रन्नदु नायक, प्रवक्ता मनोज नायक को बनाया गया। इसी प्रकार लारीकला पंचायत से अध्यक्ष विक्की नायक, सचिव तापेश्वर नायक, उपाध्यक्ष कपिल नायक, पंचायत कोषाध्यक्ष बालि नायक, पंचायत प्रवक्ता नागेश्वर नायक को चुना गया हैं। इस दौरान सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को मौजूद बतौर मुख्य अतिथियों द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। मौके पर जिला संरक्षक ने कहा जब तक समाज शिक्षित नहीं होगा तब तक समाज का सर्वांगीण विकास बहुत ही मुश्किल है। इसलिए समाज की मजबूती के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोडे और एक स्थान पर बैठकर संगठित करें, ताकि समाज आगे बढ़ सके। मौके पर संतोष नायक, मलेश्वर नायक, दिलीप नायक, दिलिप नायक, दया नायक, मुकेश नायक, बिनोद नायक, कमल नायक, तिथिलेश नायक सहित कई मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी