पटना से रांची जा रही बस पलटी, आधा दर्जन यात्री घायल Ramgrah News

चुटुपालू घाटी में जाम होने के कारण बस पतरातू होते हुए रामगढ़ बासल होते हुए रांची जा रही थी। इसी बीच अनियंत्रित होकर पलट गयी। सभी यात्री खिड़की के शीशा तोड़ कर बाहर निकले।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 09:01 AM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 09:01 AM (IST)
पटना से रांची जा रही बस पलटी, आधा दर्जन यात्री घायल Ramgrah News
पटना से रांची जा रही बस पलटी, आधा दर्जन यात्री घायल Ramgrah News

रामगढ़, जेएनएन। जिले के बासल थाना अंतर्गत मां पंचबहनी मंदिर के पास पुल के आगे फोरलेन सड़क पर सोमवार की अहले सुबह एक यात्री बस पलट गई। इसमें करीब आधा दर्जन यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैंं। इस दुर्घटना में बड़़ी संख्या में लोग बाल-बाल बच गए। बस पलटने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। बस पर सवार सभी यात्री खिड़की के शीशा तोड़ कर बाहर निकले।

जानकारी के अनुसार चुटुपालू घाटी में जाम होने के कारण बस पटना से रांची जा रही चंद्रलोक बस (बीआर 52 पी-1037) पतरातू- रामगढ़- बासल होते हुए रांची जा रही थी। इसी बीच अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में काफी संख्या में लोग बाल-बाल बच गए। बस पलटने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। बस पर सवार सभी यात्री खिड़की के शीशा तोड़ कर बाहर निकले।

इस दुर्घटना में करीब आधा दर्जन यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटें आई है। यात्री नवनीत कुमार 38 वर्ष,अरविंद कुमार 29 वर्ष, मनीषा 25 वर्ष, आदि घायलों का इलाज पतरातू सरकारी अस्पताल में किया गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही बासल पुलिस पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। बस चालक और खलासी घटनास्थल से फरार हो गए। घटनास्थल पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ भी जमा हो गई। बासल पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

चुटूपालू घाटी में गैस टैंकर पलटा

रांची-रामगढ़ के बीच स्थित चुटूपालू घाटी में रविवार की शाम इंडियन आयल कॉरपोरेशन (आइओसी) का एक गैस टैंकर पलट गया था। इससे गैस रिसाव होने पर प्रशासन ने रांची-पटना मार्ग (एनएच 33) पर आवागमन पूर्णत: रोक दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। जानकारी के मुताबिक गैस टैंकर (एचआर 38क्यू 7814) टाटा से हजारीबाग की ओर जा रहा था। इसमें चालक एवं खलासी दोनों जख्मी हो गए। इसके बाद  देर रात इस टैंकर से गैस का रिसाव तेज हो गया।

chat bot
आपका साथी