मंडल डैम के नाम पर पलामू के साथ धोखाधड़ी बंद करो

मेदिनीनगर : पलामू मंडल डैम के नाम पर पलामू के साथ धोखाधड़ी बंद करो, पलामू का पानी पलामू के किसानों को दो आदि नारों के साथ मंगलवार को अखिल भारतीय किसान सभा व भाकपा माले के संयुक्त तत्वावधान में शहर में प्रतिवाद मार्च निकाला गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Jan 2019 10:56 PM (IST) Updated:Tue, 29 Jan 2019 10:56 PM (IST)
मंडल डैम के नाम पर पलामू के साथ धोखाधड़ी बंद करो
मंडल डैम के नाम पर पलामू के साथ धोखाधड़ी बंद करो

मेदिनीनगर : पलामू मंडल डैम के नाम पर पलामू के साथ धोखाधड़ी बंद करो, पलामू का पानी पलामू के किसानों को दो आदि नारों के साथ मंगलवार को अखिल भारतीय किसान सभा व भाकपा माले ने संयुक्त रूप से शहर में प्रतिवाद मार्च निकाला। प्रतिवाद मार्च स्थानीय शिवाजी मैदान से निकलकर कचहरी होते आयुक्त कार्यालय पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। सभा को भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य कालीचरण मेहता, सुषमा मेहता, र¨वद्र जैन, बिरजू राम समेत कई लोगों ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार पलामू प्रमंडल की जनता के साथ धोखाधड़ी कर रही है। क्षेत्र सुखाड़, अकाल व पलायन से तबाह है। इसके निदान के बजाए यहां सरकार यहां की जनता के साथ छल कर रही है। कहा कि मंडल अमानत व कनहर परियोजनाओं का पानी पलामू की धरती को देने के बजाए बिहार को भेजा जा रहा है। यह अन्यायपूर्ण है। इसे प्रमंडल की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। पलामू प्रमंडल का पानी पलामू के किसानों को ही मिलना चाहिए। वक्ताओं ने सामान्य वर्गों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण व्यवस्था वापस लेने की मांग की। कार्यक्रम में अख्तर अंसारी, किशोर कुमार, नर्वदेश्वर चेक, सरफराज आलम, उपेंद्र चंद्रवंशी, शिवकुमार पासवान, कपिलदेव प्रजापति, दिव्या भगत, दाग दानिश, त्रिलोकीनाथ, अनीता देवी आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में राज्यपाल के नाम आयुक्त को मांग पत्र सौंपा गया। इसमें प्रमंडल क्षेत्र में बहने वाली सभी नदियों के पानी को प्रमंडल के खेतों में पहुंचाने, अतिरिक्त पानी को ही दूसरे राज्यों को देने, ¨सचाई के व्यापक पर बंद करने, राज्य के सभी माननीय कर्मियों को स्थाई करने, 10 प्रतिशत आरक्षण व्यवस्था वापस लेने, मंडल डैम के विस्थापितों को निर्वासित करने की मांग की गई है।

chat bot
आपका साथी