लोक अदालत है सुलभ न्याय का सर्वोत्तम मंच : पीडीजे

मेदिनीनगर लोक अदालत सुलभ न्याय का सर्वोत्तम मंच है। उक्त बातें पलामू के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने कही। वे शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित मासिक लोक अदालत के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। इसके पूर्व उन्होंने लोक अदालत का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया। कहा कि लोक अदालत की महता इन दिनों काफी बढ़ गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Feb 2019 06:39 PM (IST) Updated:Sat, 23 Feb 2019 06:39 PM (IST)
लोक अदालत है सुलभ न्याय का सर्वोत्तम मंच : पीडीजे
लोक अदालत है सुलभ न्याय का सर्वोत्तम मंच : पीडीजे

मेदिनीनगर : लोक अदालत सुलभ न्याय का सर्वोत्तम मंच है। उक्त बातें पलामू के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने कही। वे शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित मासिक लोक अदालत के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। इसके पूर्व उन्होंने लोक अदालत का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया। कहा कि लोक अदालत की महता इन दिनों काफी बढ़ गई है। लोग सुलभ न्याय पाने के लिए लोक अदालत का रास्ता अपना रहे हैं। कहा कि लोक अदालत में मामले निस्तारण से वैमनस्यता सदा सर्वदा के लिए पक्षकारों में दूर हो जाता है। मौके पर प्राधिकार के सचिव प्रफुल्ल कुमार ने कहा कि लोक अदालत में मामला निस्तारण से समय व शक्ति की बचत होती है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत वैकल्पिक विवाद निपटारे का सशक्त माध्यम है। मौके पर अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष मंधारी दुबे ने कहा कि पलामू जिले में लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक मामले का निस्तारण कर एक इतिहास कायम किया जा रहा है। कहा कि लोक अदालत में किसी पक्ष की हार व जीत नहीं होती है। यहां दोनों पक्ष आपसी रजामंदी से मामले का निस्तारण करते हैं और खुशी-खुशी घर लौटते हैं। मौके पर लोक अदालत में 167 मामले का निस्तारण किया गया। 12 लाख 42 हजार 293  रुपए का मामला सेटल हुआ।बन बिभाग को 2 लाख 38 हजार 408 रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ।उत्पाद बिभाग को  1 लाख 94 हजार 900 रुपये राजस्व प्राप्त हुआ। बीएसएनएल को 29 हजार 85 रूपये व रेलवे को 5 हजार 900 रुपए राजस्व प्राप्त हुआ। मौके पर डीजे प्रथम डीके पाठक, आनंद प्रकाश शत्रुंजय कुमार ¨सह, बीके तिवारी, मनीष रंजन, कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश बीडी तिवारी, सीजीएम संजय कुमार चौधरी, आसिफ इकबाल, एसडीएम अशोक कुमार, रेलवे जे विक्रांत रंजन, रोहित कुमार, दीपक कुमार, सफदर अली नैय्यर, राजेंद्र प्रसाद, वीणा मिश्रा, महेंद्र तिवारी, संतोष कुमार पांडेय, सौरभ तिवारी, कांग्रेस कुमार समेत विभिन्न विभाग के कर्मचारी, पदाधिकारी के अलावा पक्षकारगण उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी